फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः तीनों आरोपियों के कमरे से मिली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर हैरान रह गई पुलिस

Tue, 18 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/कनीना (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपियों ने जिस जगह छात्रा के साथ दरिंदगी की, वहां से पुलिस को ऐसी-ऐसी चीजें मिलीं, देखकर हैरान रह गई महिला एसपी।
विज्ञापन

2 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
पांच घंटे घटनास्थल का मुआयना, ये चीजें मिली
शनिवार को एसआईटी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कुएं पर बने कमरे से गोलियों के पत्ते, फ्रीज में चिकन और कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। पास के बाजरे के खेत में से ग्लूकोज की बोतल भी मिली है। उसमें ड्रीप लगी हुई थी। टीम ने करीब पांच घंटे तक मौका मुआयना कर क्राइम सीन को समझने का प्रयास किया। एडीजीपी श्रीकांत यादव ने भी वारदात स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

3 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
मेधावी छात्रा से गैंगरेप मामले की एसआईटी सहित पुलिस की 8 टीमें जांच कर रही हैं, फिर भी तीन दिन बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच एसआईटी ने शनिवार को तीनों आरोपियों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का फोटो भी जारी किया है। पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज किये गए हैं।

4 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
उधर, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करवा दिए हैं। पीड़िता का रेवाड़ी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा में पुलिस को तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी पंकज के घर से एक अस्थायी नंबर की कार बरामद की है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को नाहड़ क्षेत्र की रहने वाली मेधावी छात्रा को कनीना में छुट्टी पर आए फौजी पंकज ने अपने दो साथियों मनीष और निशु के साथ अगवा कर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

6 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने मेवात एसपी नाजनीन भसीन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने बताया कि तीनों आरोपियों के फोटो जारी कर दिए हैं। आरोपियों के बारे में सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। आरोपी पंकज पर सेना की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
अभी तक जांच में तीन आरोपियों की पहचान हुई है। अन्य आरोपियों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों की सूचना देने वाले को पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने कई ठोस सबूत जुटाए हैं। पीड़िता का 164 के बयान दर्ज किये हैं। नौ टीमें आरोपियों का पकड़ने में लगी हैं। इनमें आठ ऑफिसर शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नाजमीन भसीन, एसपी नूंह व एसआईटी प्रमुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें