देखिए जेटली जी! आपकी बजट की केतली से निकली ठंडी चाय ने ये क्या करा दिया? जहां देखो वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगवा दी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
2 of 11
ये लंबी कतारें इसलिए लगी हैं, क्योंकि जेटली जी के बजट ने देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। जैसे ही टीवी पर न्यूज फ्लैश हुई, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते शहर भर में जाम लग गया।
विज्ञापन
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
3 of 11
केंद्र सरकार के बजट के बाद ईंधन के दामों में बढ़ोतरी और विमानों के किराए में इजाफा ने सिटी के लोगों का जायका खराब कर डाला।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
4 of 11
पेट्रोल के दाम में 3.18 रुपये की वृद्धि कर दी गई, जबकि डीजल के दाम में 3.10 रुपये की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
5 of 11
चंडीगढ़ में रोजाना चार सौ किलोलीटर पेट्रोल की खपत होती है जबकि साढ़े तीन सौ किलोलीटर डीजल की खपत होती है। सिटी में प्रतिमाह पेट्रोल की खपत 12000 किलोलीटर की है जबकि डीजल की खपत 10500 किलोलीटर है।
विज्ञापन
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
6 of 11
केंद्र सरकार के बजट को सीधी नजरों से देखें तो कुछ नहीं दिखेगा। दरअसल बजट में देखा जाता है कि आम आदमी की पॉकेट में क्या आया, क्या गया। सभी बजट से उम्मीद लगाए बैठे थे कि आयकर सीमा को बढ़ाया जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
7 of 11
दूसरे नजरिए से देखें तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। केंद्र ने सोशल सिक्योरिटी को बेहतर करने के साथ टैक्स में छूट भी दे डाली। इसमें राष्ट्रीय पेंशन स्कीम में पचास हजार रुपये तक का निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलेगी।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
8 of 11
मसलन यदि किसी की आय पांच लाख रुपये है, तो उसका 5150 रुपये का टैक्स बचेगा। मेडिकल इंश्योरेंस में पहले पंद्रह हजार रुपये के प्रीमियर को जमा करने पर छूट थी और अब यह टैक्स छूट पच्चीस हजार रुपये तक कर दी गई।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
9 of 11
सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए तीस हजार रुपये की अतिरिक्त छूट दी गई है। इसमें अस्सी वर्ष के ऊपर वालों के लिए पांच लाख रुपये का टैक्स नहीं होगा।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
10 of 11
काला धन खत्म करने के लिए कैश ट्रांजेक्शन पर लगाम लगा दी गई है। बीस हजार रुपये से ज्यादा संपत्ति के ट्रांजेक्शन को कैश पर नहीं किया जा सकेगा। यह सभी सौदे एकाउंट के माध्यम से ही हो सकेंगे।