नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक के पास 500 और 1000 के पुराने नोटों का अंबार लग जाएगा। ऐेसे में सवाल ये उठता है कि इन नोटों का बैंक करेगा क्या?
विज्ञापन
2 of 5
धन
इसका बेहद चौंकाने वाला जवाब सामने आया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक इन नोटों को रि-साइकिल नहीं करेगा, क्योंकि यह संभव नहीं है। बल्कि वह इन नोटों का इस्तेमाल सड़कों को बनाने में करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
रुपए
रिपोर्ट के मुताबिक, नोटों को पिघलाकर कोयला बनाया जाएगा। उस कोयले को सरकारी ठेकेदारों में बांटा जाएगा। जिसका इस्तेमाल ठेकेदार जमीन को भरने, सड़कों के गड्ढे भरने और सड़कों को बनाने के लिए करेंगे। ऐसे में बहुत जल्द लोग नोटों से बनी सड़कों पर चलेंगे।
4 of 5
डेमो पिक
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2016 में देश में 15,707 मिलियन 500 रुपये के नोट प्रचलन में थे जबकि 1000 रुपये के नोटों की संख्या 6,326 मिलियन थी जो जल्द ही वापस बैंक के पास पहुंच जाएगी। ऐसे में इन नोटों को यूज करने का ये अच्छा तरीका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं होगा। कई देशों में पुराने नोटों को इस काम के लिए यूज किया गया है। यूरोप के कई देशों और इंगलैंड में इमारतों को गर्म रखने में पुराने नोटों का इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका में भी पुराने नोटों का इस्तेमाल करके सड़कें बनाई जाती हैं।