टिड्डियां शुक्रवार को पंजाब के सीमावर्ती गांवों में पहुंच गई। इससे किसानों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में किसान खाली पीपे और थालियां आदि लेकर खेतों में पहुंचे और शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही जिला कृषि विभाग के अधिकारी गांवों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक टिड्डियां खतरे की संख्या में नहीं हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और राजस्थान के सीमावर्ती गांव हरीपुरा, सप्पांवाली और झूमियांवाली तथा फाजिल्का के गांव गांजुआना हस्ता, कमलवाला, शमशाबाद में किसानों ने खेतों और किन्नू के बागों में कुछ टिड्डियां देखी थी।