फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, शादी की अटकलों पर क्या बोलीं मशहूर कॉमेडियन भारती?

Tue, 22 Dec 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
1 of 7
मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली कॉमेडियन भारती सिंह ने शादी की अटकलों पर अपना स्टैंड क्लीयर करते हुए कहा है कि वे चोरी चुपके से शादी नहीं करेंगी। देखिए, पूरी बातचीत। रिपोर्ट/जगदीश जोशी, मुक्तसर
विज्ञापन

देखिए, शादी की अटकलों पर क्या बोलीं मशहूर कॉमेडियन भारती?

2 of 7
गौर रहे कि बीते कुछ दिनों से कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के जल्द ही विवाह बंधन में बंधने की अफवाहें उड़ रही थी, जिन पर भारती ने स्पष्ट शब्दों में इस खबर को अफवाह बताते हुए विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

देखिए, शादी की अटकलों पर क्या बोलीं मशहूर कॉमेडियन भारती?

3 of 7
‘अमर उजाला’ के साथ फोन पर हुई बातचीत में प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं अदाकारा भारती सिंह ने कहा कि उनकी शादी की आ रही खबर में सच्चाई नहीं है। वे जब भी विवाह के बंधन में बंधेंगी तब सबसे पहले अपने परिजनों और उसके बाद पंजाब के लोगों को ही बताएंगी।

देखिए, शादी की अटकलों पर क्या बोलीं मशहूर कॉमेडियन भारती?

4 of 7
भारती ने कहा कि वे बेशक मुंबई में रह रही हैं, मगर सही मायने में वे पंजाबियत से जुड़ी हैं। भारती का कहना है कि वे बहुत ही हंसमुख और बोल्ड हैं। वे किसी को पसंद करेंगी तो इस बात को छुपाएंगी नहीं बल्कि पहले अपने घरवालों और उसके बाद पंजाब के मीडिया को ही यह खुशखबरी देंगी।
विज्ञापन

देखिए, शादी की अटकलों पर क्या बोलीं मशहूर कॉमेडियन भारती?

5 of 7
भारती ने कहा कि कुछ लोग शोहरत बटोरने और सुर्खियों में आने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं, मगर वे ऐसी नहीं हैं। उन्हें शोहरत बटोरने की जरूरत नहीं। सभी जानते हैं कि वे पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

देखिए, शादी की अटकलों पर क्या बोलीं मशहूर कॉमेडियन भारती?

6 of 7
भारती ने कहा कि लोग आज जितना भी एडवांस क्यों न हो, मगर उनकी सोच पुराने जमाने वाले ही हैं। अगर कोई लेखक उसके लिए कहानी या सीन लिखता है तो जाहिर सी बात है कि उसके साथ उठना बैठना आम बात हो जाती है, कुछ अखबारों ने बिना उनसे बात किए इसे गलत रंगत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, शादी की अटकलों पर क्या बोलीं मशहूर कॉमेडियन भारती?

7 of 7
भारती के मुताबिक आज जब यह खबरें उड़ी हैं तो उनकी मम्मी ऐसी गलत खबरें पढ़ रो पड़ी। वे खुद सुबह से फोन पर इन अफवाहों का खंडन करते-करते थक गई हैं। भारती सिंह ने खुशी जताई कि अमर उजाला ने सच्चाई जानने को फोन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें