जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी ने रिलायंस टीम को जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच जीता दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया जेपी अत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में वीरवार को रिलायंस और डीडीसीए की टीमों केबीच खेला गया। इस मैच में रिलायंस ने डीडीसीए को पांच विकेट से शिकस्त दी। मैच में जीत दर्ज करने के बाद रिलायंस ने चार अंक हासिल किए।
विज्ञापन
3 of 5
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच
- फोटो : अमर उजाला
मैच में टॉस जीतकर रिलायंस का पहले क्षेत्ररक्षण किए जाने का फैसला सही साबित हुआ। जसप्रीत बुमरा, दीपक पुनिया, यजुविंदर चहल ने शानदार और कसी हुई गेंदबाजी की। इसकी का नतीजा रहा कि एक समय डीडीसीए ने 93 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद मनन शर्मा और शिवम शर्मा ने आठवे विकेट के लिए 44 रनों की अहम साझेदारी की।
4 of 5
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच
- फोटो : अमर उजाला
डीडीसीए की पूरी टीम 49.2 ओवर में 179 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए जबकि दीपक पुनिया और युद्धविंदर चहल को दो दो विकेट लिए। रिलायंस की टीम 40 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। अक्षदीप नाथ ने टीम के लिए 102 गेंदों पर नाबाद 71 रन की पारी खेली जबकि दीपक पुनिया ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। डीडीसीए के लिए शिवम शर्मा और मनन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच
- फोटो : अमर उजाला
दिन में टूर्नामेंट का दूसरा मैच जीएमएसएसएस 26 स्थित एलआइसी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में इंडियन ऑयल ने मिनर्वा एकेडमी को 27 रन से हरा दिया। मैच में मिनर्वा एकेडमी ने टॉस जीता। इंडियन ऑयल की टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिनर्वा की टीम 224 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।