फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIO का एक और धमाका, इन कॉलेजों को मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा

Sun, 18 Dec 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
रिलायंस का एक और धमाका
रिलायंस जियो अब एक और धमाका करने जा रहा है। अब मोबाइल के बाद जियो इन कॉलेजों को फ्री वाई-फाई की सुविधा देने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
फिलहाल ये सभी कॉलेज हरियाणा के हैं, जिनको जियो वाई-फाई कैंपस में बदलने जा रहा है। सूबे की खट्टर सरकार ने कैशलेस लेनदेने को प्रोत्साहन देने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
मोबाइल यूजर्स
इसकी जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने दी, उन्होने बताया कि रिलायंस जियो की ओर से बुनियादी ढांचा और वाई-फाई सुविधा निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। 

4 of 8
सभी सरकारी महाविद्यालयों को फ्री वाई-फाई कैंपस बनाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग से संबंधित कालेजों को फ्री रिलायंस-जियो वाई-फाई कैंपस बनाने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
कॉलेज स्तर के छात्रों एवं स्टाफ के सदस्यों में से प्रत्येक उपयोगकर्ता को 20 एमबी डाटा प्रतिदिन इंट्रोडक्टरी-ऑफर के रूप में एक साल तक मुफ्त दिया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आपत्तिजनक वेबसाइट ब्लॉक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 8
उन्होंने बताया कि वाई-फाई चलाने में बिजली का जो भी खर्च आएगा, उसका भुगतान भी रिलायंस-जियो की ओर से किया जाएगा। सरकार के साथ कंपनी का समझौता हो चुका है। 
विज्ञापन

7 of 8
सरकार का दावा है कि डिजीटल हरियाणा की दिशा में यह अहम कदम है। इससे छात्र पहले के मुकाबले बेहतर ऑनलाइन एजुकेशन ग्रहण कर सकेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
मुफ्त डाटा मिलने से उन्हें आवश्यकता के मुताबिक सामग्री डाउनलोड करने में भी सहूलियत होगी। शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें हरियाणा भी पूरी सहभागिता सुनिश्चित करेगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें