फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत घुग्गी ने छोड़ा आम आदमी पार्टी का साथ, ये रहीं 5 वजह

Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने आम आदमी पार्टी क्या छोड़ दी, राजनीति में एक भूचाल सा आ गया। पर ऐसा क्या हो गया कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, जानिए वजह।
विज्ञापन

2 of 7
गुरप्रीत घुग्गी
गुरप्रीत घुग्गी के पार्टी छोड़ने की सबसे बड़ी वजह रही, उन्हें हटाकर भगवंत मान को प्रधान बना देना। जब से यह बदलाव किया गया, तब से वे इसकी ​खिलाफ कर रहे थे। इस बीच बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
'आप' नेता व कॉमेडियम गुरप्रीत घुग्गी
दूसरी वजह रही, पद से हटाने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया। गुरप्रीत घुग्गी कहते हैं कि मुझे पद छीनने का दुख नहीं है, बल्कि इसके लिए गलत प्रक्रिया अपनाने दुख है। मैंने बड़े चाव से पार्टी ज्वॉइन की थी, बड़े दुखी मन से आज पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

4 of 7
गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका - फोटो : फाइल फोटो
घुग्गी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिक एंड चूज तरीके से अपने विधायकों से मेरे खिलाफ वोट करवाया और भगवंत मान को कन्वीनर बना दिया। दरअसल अरविंद केजरीवाल और पार्टी इस बात से डर गए थे कि भगवंत मान अपना अलग रास्ता चुन सकते हैं और पार्टी से अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Gurpreet guggi - फोटो : अमर उजाला
घुग्गी ने कहा मुझे नाराजगी इस बात की है कि सिर्फ चुने हुए 20 विधायकों से ही बंद कमरे में वोटिंग करवाई गई, लेकिन पार्टी के बाकी वो नेता जिन्होंने विधानसभा चुनाव में दूसरी पार्टियों को कड़ी टक्कर दी और पचास हजार के आसपास वोट लिये उनका पक्ष नहीं सुना गया।
विज्ञापन

6 of 7
Gurpreet guggi on Chotepur - फोटो : अमर उजाला
घुग्गी ने कहा कि मैं किसी पद का लालची नहीं हूं, लेकिन अगर मुझे हटाना ही था तो पार्टी मुझे कह सकती थी मैं अपना पद खुद ही छोड़ दूं और मैं अपने आप ही पद छोड़ देता। लेकिन एक पूरा ड्रामा रचा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gurpreet guggi - फोटो : अमर उजाला
घुग्गी ने कहा कि पार्टी जिस तरह के सिद्धांतों पर चल रही है, मुझे नहीं लगता कि मैं साथ काम कर पाऊंगा। मैंने बुरे वक्त में पार्टी का साथ दिया है और मुझे ऐसा करने का गम नहीं, लेकिन अब जो हुआ उसका दुख जरूर है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें