मिल्खा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल की बात सुनकर मिल्खा सिंह चौंक उठे, क्योंकि उन जूतों से उन्हें काफी प्यार था। उन्हें समझ में नहीं आया कि वे राहुल को क्या जवाब दें लेकिन जब दृष्टिहीन बच्चों के चेहरे उनके सामने आए तो उन्होंने राहुल को नीलामी के लिए हां कर दी। बाद में मुंबई में इन जूतों की नीलामी की गई। जूतों की बोली 10 लाख रुपये से शुरू हुई। इस नीलामी में देश व विदेश के कई नामचीन लोगों ने हिस्सा लिया।