फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक अब जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट, जानिए खूबियां और असलियत

Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
अनुभव अवस्थी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
100 note
500, 2000, 200, 50 और 10 के बाद अब आपकी जेब में 100 रुपए का नया नोट आने वाला है। आरबीआई की ओर से 100 रुपये के नोट को बदलने के संकेत दिए गए हैं। नोट छापने के लिए देवास, नासिक, मैसूर और सल्वोनी में प्रिंटिंग प्रेस हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में सिक्के बनाने के कारखाने हैं।
विज्ञापन

2 of 6
100 का नोट
हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया कि कब तक नए नोट बाजार में आएंगे। लेकिन जाली करेंसी के काले कारोबार से निपटने के लिए जल्द ही आरबीआई एक और बड़ा व चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। आरबीआई भवन के सभागार में आयोजित रीजनल मीडिया वर्कशॉप में आरबीआई करेंसी डिपार्टमेंट के सीजीएम अजय मिचयारी ने बताया कि नोटों के बदलाव से उनकी सुरक्षा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
100 का नोट
उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बताया कि अभी तक एक हजार व पांच सौ सहित कई प्रकार के नोटों में परिवर्तन किया गया है। उसी प्रकार आने वाले समय में एक सौ के नोट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। एक सौ के नोट में बदलाव कब तक किया जाएगा, इस सवाल के जवाब में अजय मिचयारी ने कहा कि यह बदलाव कभी भी हो सकता है।

4 of 6
100 का नोट
अजय ने बताया कि यह फैसला फेक करेंसी पर रोक लगाने के लिए लिया जा रहा है। इसकी हमारी ओर से पूरी तैयारी है। जैसे ही हमें नोट बदलने के लिए कहा जाएगा। हम तत्काल इसकी प्रक्रिया शुरू कर देंगे। फिलहाल, उन्होंने अभी नोट बदलने की तिथि का खुलासा नहीं किया है। यह काम एक महीने में भी हो सकता है और छह महीने भी लग सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सौ रुपये का नोट
आरबीआई के मुताबिक, नया नोट जारी किया जाएगा, लेकिन पुराना नोट चलता रहेगा। उसे धीरे-धीरे वापस लिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। नए नोट का आकार पुराने नोट की अपेक्षा छोटा और अधिक आकर्षक होगा। नोट का डिजाइन तकरीबन तैयार हो चुका है। नोट के रंग में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके रंग का आधार नीला ही रहेगा, लेकिन हल्केपन के साथ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
नए नोट का वजन भी कम होगा। सौ रुपये का यह नया नोट भारतीय कागज से तैयार होगा। वहीं नोट पर विश्वदाय स्मारक को जगह दी जाएगी, जिसे यूनेस्को ने वैश्विक धरोहर में शामिल किया है। कहा जा रहा है कि सौ रुपये के नए नोट में कई हाई सिक्योरिटी फीचर होंगे। इन्हें यूवी लाइट में देखा सकता है। बता दें कि हर मूल्य वर्ग के नोट में विशेष सुरक्षा फीचर होते हैं, जिन्हें लोग नहीं जानते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें