42 लाख की करेंसी के साथ पकड़े गए भाई-बहन ने 2000 के नकली नोट असली कागज पर छापे थे। उन्हें ये पेपर कहां से मिला, देखिए अहम खुलासा।
विज्ञापन
2 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
नए नोटों की करोड़ों की जाली करंसी के मामले की जांच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुरू कर दी है। यह जांच मोहाली पुलिस के आग्रह पर शुरू की गई है। असल में आरोपियों से बरामद जाली नोटों में जो कागज इस्तेमाल किया गया है, वह असली नोटों में इस्तेमाल किए जाने वाले कागज से बेहतर बताया जाता है।
विज्ञापन
3 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने असली नोटों में इस्तेमाल किया जाने वाला कागज तो इस्तेमाल नहीं किया। मामले में आरोपी अभिनव, उसकी कजिन विशाखा और एक अन्य व्यक्ति पहले पकड़े जा चुके हैं, लेकिन अभी एक आरोपी प्रमोद का पकड़ा जाना बाकी है, जो आरोपी अभिनव का ड्राइवर था।
4 of 8
2000 के नकली नोट छापने वाले मोहाली के भाई-बहन
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जाली नोट स्कैन करने के लिए कागज का प्रबंध प्रमोद ही करता था। वह कागज कहां से लेकर आता था, यह उन्हें नहीं पता। पुलिस को आशंका है कि प्रमोद का मैसूर स्थित आरबीआई की प्रिंटिंग प्रेस में कोई लिंक हो। मोहाली पुलिस प्रमोद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
अदालत में पुलिस ने कहा कि नोट छापने के लिए सरकार चार जगह से कागज मंगवाती है। इसमें मैसूर, कोलकाता, नासिक व देवास (मध्य प्रदेश) शामिल है। अब तक जांच में सामने आया है कि आरोपी मैसूर कागज मिल के संपर्क में था। ऐसे में मिल में किस स्तर पर सांठगांठ थी, इस बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
जिक्रयोग है कि पुलिस ने 29 नवंबर को तीनों आरोपियों अभिनव वर्मा, उसकी कजिन विशाखा व सूरज नागपाल को जगतपुरा से पकड़ा था। नोटबंदी के बाद की यह पुलिस की सबसे बड़ी जाली करेंसी की रिकवरी थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनव वर्मा 16 देशों की यात्रा कर चुका है। ऐसे में उसके कई देशों में लिंक है।
विज्ञापन
7 of 8
नकली नोट चलाने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को संदेह है कि इसका लिंक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी हो सकता है। पुलिस अब इस दिशा में भी काम कर रही है। ऐसे में पुलिस उसके सभी संपर्कों को तलाश रही है। अदालत में पुलिस ने कहा कि आरोपी का कारोबार कई देशों तक फैला है। वह अपना कारोबार आनलाइन चलाता था।
ऐसे में वह किन लोगों के संपर्क में है। इसकी पूरी डिटेल पुलिस खंगालेगी। इसके लिए पंजाब पुलिस का साइबर सेल जांच करेगा। ऐसे में उन्हें आरोपी की ईमेल आईडी, उसके पासवर्ड व अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाए। हालांकि बचाव पक्ष ने कहा कि वह अपनी तरफ से जानकारी देने में पूरा सहयोग करेंगे।