फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI ने बैंकों को जारी किया ऐसा निर्देश, लोगों के लिए खड़ी हो गई मुसीबत

Mon, 20 Nov 2017 09:09 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
bank chandigarh
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों के लिए एक ऐसा निर्देश जारी किया है, जो लोगों की मुसीबतें बढ़ाएगा। खबर पढ़िए और शर्त पूरी करने की तैयारी में जुट जाइए।
विज्ञापन

2 of 8
bank chandigarh
आरबीआई ने पंजाब के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों को निर्देश दिया है कि वे किसानों द्वारा रोकी गई कर्ज अदायगी को गंभीरता से लें और उसकी वसूली शुरू करें। पंजाब सरकार द्वारा छोटे किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा के बाद से ही सूबे के सभी किसानों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जों का भुगतान गत अप्रैल माह से ही रोक दिया है। नतीजतन, बीते तीन महीने में ही इन बैंकों का एनपीए 630 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

3 of 8
bank chandigarh
बता दें कि आरबीआई की ओर से गत 23 अक्तूबर को एसएलबीसी को भेजे पत्र में कहा गया है कि पंजाब में कुछ बैंक फसल ऋण मंजूर करते समय तय हिदायतों का पालन नहीं कर रहे हैं। वे निर्धारित सीमा से बाहर जाकर कर्ज बांट रहे हैं। आरबीआई ने इसके लिए एफआईडीडी विभाग की अध्ययन रिपोर्ट का हवाला भी अपने पत्र में दिया है। आरबीआई की हिदायतों के तहत पंजाब के राष्ट्रीयकृत बैंकों पर किसानों से कर्ज वसूली का दबाव बढ़ गया है।

4 of 8
bank chandigarh
हालांकि बैंक कोई सख्ती करने से पहले राज्य सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में राष्ट्रीयकृत बैंकों की मौजूदा हालात पर सोमवार को स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की बैठक में मंथन होगा। वहीं एसएलबीसी अधिकारियों का कहना है कि पंजाब सरकार ने गत 17 अक्तूबर को सूबे के छोटे व मध्यम दर्जे के किसानों के 2 लाख रुपये के कर्ज माफ करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी की थी।
विज्ञापन

5 of 8
bank chandigarh
लेकिन सरकार ने कर्ज माफी का नोटिफिकेशन तो जारी कर दिया, लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंकों को इस संबंध में कोई दिशानिर्देश आज तक जारी नहीं किए हैं। यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कर्ज माफी के दावे दाखिल करने की कट आफ तिथि क्या होगी? इसके अलावा, बैंकों को फाइनल भुगतान के लिए तिथि क्या होगी, यह भी साफ नहीं है। कर्ज माफी की शर्तों के बारे में कोई प्रोफार्मा भी बैंकों के लिए तैयार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
bank chandigarh
एसएलबीसी अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया था कि चूंकि सहकारी बैंक राज्य सरकार के ही बैंक हैं, इसलिए उनमें किसानों के कर्ज का सारा रिकार्ड उपलब्ध है। जिसके अनुसार सहकारी बैंकों को नवंबर में ही उनकी बनती रकम ( 3600 करोड़ रुपये) दे दी जाएगी। सहकारी बैंकों का कर्ज चुकता होते ही सूबे के छह लाख किसानों को कर्ज से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
bank chandigarh
इसके बाद राष्ट्रीयकृत बैंकों और कॉमर्शियल बैंकों को 6000 करोड़ रुपये की रकम जारी करके चार लाख किसानों को कर्ज से मुक्त करा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। एसएलबीसी के अधिकारियों ने बताया कि कमेटी अब राज्य सरकार से आग्रह करेगी कि वह किसानों को इस भरोसे के साथ कर्ज अदायगी के लिए प्रेरित करे कि अदायगी के बावजूद वे कर्ज माफी के हकदार रहेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
bank chandigarh
एसएलबीसी की सबसे बड़ी चिंता, बैंकों का लगातार बढ़ रहा एनपीए है। बीते तीन महीनों में ही इन बैंकों का एनपीए 630 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
- सुनील भसीन, चीफ मैनेजर, एसएलबीसी (पंजाब)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें