फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रेप के बाद जलाई छात्रा की मौत, तनाव

Wed, 10 Dec 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
रेप के बाद मिट्टी का तेल डाल कर जलाई नाबालिग छात्रा की चंडीगढ़ में मौत होते ही लुधियाना के ढंढारी खुर्द इलाके में तनाव हो गया और प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। पीड़िता की मां ने दोपहर में ही साफ कर दिया कि जब तक उनको इंसाफ नहीं मिलता, शव को मिट्टी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: रेप के बाद जलाई छात्रा की मौत, तनाव

2 of 7
काबिलेजिक्र है कि चार दिसंबर को दिनदिहाड़े घर में घुस कर छह लोगों ने एक नाबालिग छात्रा पर मिट्टी का तेल डाल कर उसे आग लगा दी और गंभीर रूप से जख्मी लड़की को पहले लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: रेप के बाद जलाई छात्रा की मौत, तनाव

3 of 7
मंगलवार की शाम उसका शव ढंढारी खुर्द में लाया गया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपी शहजाद, अनवर, बिंदर और छोटू को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि दो आरोपी बब्बू एवं अमरजीत फरार हैं।

तस्वीरें: रेप के बाद जलाई छात्रा की मौत, तनाव

4 of 7
मंगलवार को सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एडीसीपी एसएस अटवाल, एवं जेएस सिद्धू दिन भर मौके पर डटे रहे और परिवार के सदस्यों एवं यूनियन नेताओं से लगातार बातचीत करते रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: रेप के बाद जलाई छात्रा की मौत, तनाव

5 of 7
सुबह से लेकर देर शाम तक एडीसीपी, एसीपी और पुलिस के उच्चाधिकारियों की टीमें परिवार के साथ मामला सुलझाने के लिए बातचीत करते रहे। उधर परिवार इस मामले में इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: रेप के बाद जलाई छात्रा की मौत, तनाव

6 of 7
उधर कारखाना मजदूर यूनियन ने देर शाम धरना वापस ले लिया। यूनियन के प्रधान लखविंदर ने कहा है कि पुलिस के उच्चाधिकारियों ने परिवार और यूनियन के साथ बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: रेप के बाद जलाई छात्रा की मौत, तनाव

7 of 7
पुलिस ने इस संबंध में ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इसके बाद ही धरना वापस लिया गया है। लखविंदर ने कहा कि इस मामले में इंसाफ के लिए यूनियन परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें