युवराज सिंह को जिस धुआंधार खेल के लिए जाना जाता है, उसका ध्रुव रणजी ट्राफी मैच के तीसरे दिन क्रिकेट प्रमियों ने खूब लुत्फ उठाया। पहली पारी में सस्ते में पैवेलियन लौटने वाले युवराज सिंह मंगलवार को पूरे फार्म में दिखे। उन्होंने दूसरी पारी में पांच छक्कों और 14 चौकों की मदद से शानदार 130 रन बनाए।
विज्ञापन
देखिए, मैदान में युवी का 'विस्फोट', सेलेक्टर भी सोचेंगे
2 of 5
तीसरे दिन पंजाब ने छह विकेट के नुकसान पर 330 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। 321 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हरियाणा की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 26 के स्कोर पर ही तीन विकेट खो दिए थे।
विज्ञापन
देखिए, मैदान में युवी का 'विस्फोट', सेलेक्टर भी सोचेंगे
3 of 5
पंजाब की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों मनन वोहरा ने 100 गेंदों में 33 रन और जीवनजोत सिंह ने 60 गेंदों में 21 रन बनाए। इनके बाद अमितोज सिंह ने 222 गेंदों में 65 रन और मनदीप सिंह ने 45 गेंदों में 14 रन बनाए। इसके बाद शुरू हुआ युवराज सिंह का जलवा।
देखिए, मैदान में युवी का 'विस्फोट', सेलेक्टर भी सोचेंगे
4 of 5
युवराज ने पहली पारी की कसर निकालते हुए मंगलवार को शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 गेंदों में 130 रन बनाए। उनकी शतकीय पारी में पांच छक्के और 14 चौके भी शामिल रहे। क्रिकेट प्रेमियों ने युवराज की पारी का खूब लुत्फ उठाया।
देखिए, मैदान में युवी का 'विस्फोट', सेलेक्टर भी सोचेंगे
5 of 5
पंजाब की टीम ने 87 ओवरों में छह विकेट खोकर 330 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।वहीं 321 के टारगेट का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मात्र 26 के स्कोर पर ही तीन विकेट खो दिए थे। यह तीनों विकेट संदीप शर्मा ने लिए।