फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: अंपायर से उलझे शुभमन गिल, पढ़ें मोहाली के मैदान में क्या-कब और कैसे हुआ

Sat, 04 Jan 2020 01:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
शुभमन गिल
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल शुक्रवार को पीसीए मोहाली में दिल्ली की टीम के साथ चल रहे रणजी ट्रॉफी के एक मैच के दौरान अंपायर से उलझ गए। इस कारण लगभग 15 मिनट तक मैच रूका रहा। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अंपायर की ओर से आउट देने पर फैसले का विरोध जताया। अंपायर के आउट देने के बावजूद वह मैदान पर डटे रहे और गुस्से में उनसे बहस करने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
शुभमन गिल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अपने डेब्यू मैच में अंपायरिंग कर रहे मोहम्मद रफी ने लेग अंपायर से बात करके फैसला बदलकर गिल को नॉट आउट दिया। अंपायर के इस फैसले से दिल्ली टीम के खिलाड़ी नाराज हो गए और मैदान में एक जगह जमा होकर गेंदबाजी से मना कर दिया। इस मौके पर स्थिति को उलझता हुआ देखकर मैच रेफरी पी. रंगानथन मैदान में आए और दिल्ली के खिलाड़ियों को समझाया कि दोनों अंपायर ने फैसला बदला है। मैच दोबारा शुरू हुआ। हालांकि इसके बाद गिल ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके।
विज्ञापन

3 of 5
Shubman Gill - फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान मैच रेफरी ने पंजाब और दिल्ली की टीमों के दोनों कप्तानों को बुलाकर उनका पक्ष भी जाना। इनके साथ मौके पर दोनों टीमों के खिलाड़ी और गिल भी मौजूद रहे। इस विवाद पर शनिवार को कोई फैसला हो सकता है। शुक्रवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली पर पंजाब और दिल्ली की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच शुरू हुआ। इसमें पंजाब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पंजाब के लिए ओपनर शुभमन गिल और सनवीर सिंह ने पारी की शुरुआत की।

4 of 5
शुभमन गिल - फोटो : फाइल फोटो
टीम के ओपनर शुभमन गिल अभी 10 रन के निजी स्कोर पर ही थे कि अंपायर ने दिल्ली के मीडियम पेसर गेंदबाज सुबोध भट्टी की गेंद पर कैच आउट दे दिया। इसके बाद वे अंपायर से उलझ गए। जानकारी के अनुसार मैच शुरू होने के 30 मिनट बाद ही सुबह करीब सवा दस बजे विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभमन गिल - फोटो : फाइल फोटो
विवाद के बाद सस्ते में निपटे गिल
मैच में शुभमन गिल 41 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 4 चौके लगाए। गिल को सिमरजीत की गेंद पर अनुज रावत ने विकेट के पीछे कैच किया। पंजाब की टीम एलीट ग्रुप-ए में और टॉप पर चल रही है। पंजाब के पास 17 अंक हैं जबकि दिल्ली ने अब तक कुल 11 अंक हासिल किए हैं।
इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। इस बात का मैच रेफरी की ओर से फैसला किया जाना है और अब उन पर ही निर्भर है कि वह क्या फैसला लेते हैं। -मुनीष बाली, पंजाब क्रिकेट टीम के कोच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें