फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OROP को लेकर सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार, तस्वीरें

Fri, 04 Nov 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
वन रैंक वन पेंशन को लेकर जंतर मंतर पर सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार चल रहा है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार भिवानी स्थित उनके पैतृक गांव बामला में राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस की कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। वहीं, शमशान घाट में काफी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
सरकार की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना से असंतुष्ट भिवानी के पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने मंगलवार को सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। सल्फास खाने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद अपने बेटे से फोन पर बात भी की।

4 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
वहीं, पूर्व सैनिक की खुदकुशी की खबर फैलते ही बुधवार को राजनीति गर्मा गई और दिनभर सियासत और हिरासत का ड्रामा चलता रहा। राहुल गांधी को दो बार पुलिस ने हिरासत में लिया गया। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली की आधी कैबिनेट को भी हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
राहुल और केजरीवाल के अलावा रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुमारी शैलजा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को भी कुछ देर के लिए संसद मार्ग थाने के पास हिरासत में लिया। लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि सभी को बाद में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
पुलिस के मुताबिक, पूर्व सरपंच ग्रेवाल ओआरओपी मसले पर तीन साथियों के साथ रक्षा मंत्रालय में ज्ञापन देने दिल्ली आए थे। लेकिन रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात का कोई अनुरोध उसके रिकॉर्ड में नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
ग्रेवाल के बेटे ने बताया कि उसके पिता रामकिशन फौजी ओआरओपी आंदोलन में सक्रिय थे। उन्होंने ज्ञापन पत्र पर ही सुसाइड नोट लिखकर सल्फास गोलियां खा ली। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह देश के लिए प्राण न्योछावर कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
पुलिस ने पूर्व सैनिक के परिजनों को भी हिरासत में लिया था लेकिन कुछ घंटे मंदिर मार्ग थाने में रखकर सभी को रिहा कर दिया गया। वहीं, परिवार ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उनके पुत्र जसवंत के अनुसार पुलिस ने हिरासत में उनसे दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें