फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के बारे में नई जानकारी आई सामने, जेल में ये खास काम कर रहा बाबा

Wed, 20 Sep 2017 09:14 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
गुरमीत राम रहीम
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रोहतक की सुनारिया जेल में रहकर वह एक खास काम कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo
राम रहीम सुनारिया जेल में डायरी लिख रहा है। डायरी के अंदर सुबह पांच बजे उठने से लेकर रात को सोने तक का ब्यौरा दर्ज करता है। इतना ही नहीं, डेरे से जुड़ी किताबें भी पढ़ता है। जेल प्रशासन की तरफ से भी उसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम
सूत्रों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण गुरमीत पर गहराई से नजर रखी जा रही है। वह किस समय क्या कर रहा है, उसकी पूरी जानकारी जेल अधीक्षक को दी जाती है। इतना ही नहीं, सोमवार को जेल प्रशासन से सामान्य कैदियों और बंदियों के परिजनों की मुलाकात जल्दी करवा दी।

4 of 6
गुरमीत राम रहीम
जब पंचकूला सीबीआई की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये गुरमीत की पेशी करवाई गई, उस समय मुलाकात बंद कर दी गई। क्योंकि जेल प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। दूसरी, तरफ गुरमीत राम रहीम के स्वास्थ्य का भी जेल के डाक्टरों द्वारा ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
Ram rahim
बता दें कि सीबीआई अदालत ने 25 सितंबर को अपनी दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। जमकर आगजनी हुई। 38 लोगों फायरिंग में मारे गए। रोहतक में डेरा प्रेमियों की संख्या कम होने के कारण गुरमीत को सुनारिया जेल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम - फोटो : social media
28 सितंबर को जेल में ही सीबीआई की अदालत लगी। जज हेलिकाप्टर से सीधे जेल पहुंचे। उन्होंने दुष्कर्म के दोनों मामलों में 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं अलग-अलग चलेंगी। तभी से गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें