फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम अगर जेल न गया होता तो करने वाला था ये काम, देखिए

Sun, 03 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम - फोटो : social media
राम रहीम अगर 20 साल के लिए जेल नहीं गया होता तो वह अब ये काम करने वाला था। जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। देखिए
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम - फोटो : SELF
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम सुभाषचंद्र बोस पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा था। कोलकता में उसकी मदद कर रहे एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि वह नेताजी से बहुत प्रभावित था। इस फिल्म के लिए नवंबर में कोलकाता जाकर काम शुरू करने की योजना थी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : SELF
राम रहीम ने नेताजी के परिजनों से मुलाकात कर उनके लाइफ स्टाइल, संघर्ष और व्यक्तित्व को भी समझना था। सूत्र बताते हैं कि नेताजी से जुड़े प्रसंग और मिस्ट्री को अपने तरीके से वह लोगों के सामने लाना चाहता था।

4 of 7
फिल्म के लिए वह टॉलीवुड के लोगों से अंतिम दौर की बात कर रहा था। इसमें फिल्म की स्टार कास्ट भी शामिल थी। होटल बुकिंग, स्टार कास्ट, लोकेशन जैसे बिंदुओं को सितंबर के अंत तक फाइनल किया जाना था।
विज्ञापन

5 of 7
लेकिन राम रहीम की सारी योजनाएं धरी की धरी रह गईं और पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुना दी। उधर, सुनारिया जेल में बंद सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल रास नहीं आ रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
राम रहीम - फोटो : SELF
जेल में न केवल डेरामुखी को खांसी और जुकाम हो गया है, बल्कि हल्के बुखार की भी शिकायत है। जेल के डाक्टरों ने ही कैदी नंबर 8647 गुरमीत के स्वास्थ्य की जांच की और उसे दवाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम का लाल बैग - फोटो : SELF
चिकित्सकों के अनुसार हवा पानी बदलने और सही तरह से न खाने-पीने और सोने की वजह से समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें