फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, क्या था राम रहीम के इन इशारों का मतलब, जिसके तुरंत बाद हिंसा भड़की?

Sun, 03 Sep 2017 09:12 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
Ram Rahim In Panchkula Court
राम रहीम को जैसे ही 20 साल की सजा सुनाई गई, उसके हाव-भाव बदल गए। कभी वह शौच जाने के लिए बोलने लगा तो कभी कुछ, देखिए ये सभी कोडवर्ड पहले से तय थे।
विज्ञापन

2 of 11
Ram Rahim Verdict
दरअसल, 25 अगस्त को रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम की गाड़ी जैसे ही पंचकूला के सेक्टर एक और दो की डिवाइडिंग सड़क से अदालत की तरफ बढ़ी तो आसपास सिक्योरिटी देखकर वह घबरा गया। उसे अंदाजा लगा चुका था कि फैसला उसके खिलाफ है। 
विज्ञापन

3 of 11
Ram Rahim Verdict
दिन में करीब ढाई बजे वह अदालत के कैंपस में दाखिल हुआ। पेशी से पहले मौके पर मौजूद अधिकारियों से उसने शौचालय जाने को कहकर चला गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस बीच उसने इशारों में कुछ संकेत दिए। 

4 of 11
Ram Rahim Verdict
शौचालय से चंद कदमों की दूरी पर वाटर कूलर के पास जब वह खड़ा था और सामने से आ रही उसकी कथित बेटी हनीप्रीत को उसने खुद को भगाने की साजिश का कोडवर्ड में इशारा किया। यह कोडवर्ड था अंगूठा।
विज्ञापन

5 of 11
Ram Rahim Verdict
प्राइवेट के साथ सरकारी कमांडो भी साजिश में थे शामिल
गुरमीत राम रहीम को जैसे ही सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया गया। फैसला सुनते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की गाड़ी में उसे कोर्ट परिसर से कमांड अस्पताल चंडीमंदिर ले जाना था। अदालत से बाहर निकलते ही गुरमीत ने अपने कमांडो को अंगूठा दिखाया। अंगूठा दिखाना कोडवर्ड में उसे भगाकर ले जाने का संकेत था। 
विज्ञापन

6 of 11
राम रहीम - फोटो : SELF
सूत्रों के मुताबिक मेडिकल के लिए ले जाते समय गुरमीत को छुड़ाने की पूरी तैयारी थी। वहीं कोर्ट के गेट से गुरमीत के साथ बाहर आते ही उसके साथ आई हनीप्रीत ने भी आवाज देते हुए हाथों से उसे भगाने का इशारा किया। 
विज्ञापन

7 of 11
Ram Rahim
जैसे ही पुलिस उसे अपनी गाड़ी में मेडिकल के लिए ले जाने लगी, गुरमीत के साथ आए सरकारी और प्राइवेट कमांडो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ झड़पने लगे। इनकी संख्या सात थी। पंचकूला के सेक्टर पांच थाने में इस संदर्भ में केस भी दर्ज किया गया है।  

8 of 11
Ram Rahim Verdict
लाल बैग था हिंसा का संकेत  
डेरामुखी को पंचकूला की विशेष कोर्ट ने दोषी ठहराया। उसके बाद गुरमीत राम रहीम ने अपने सहयोगी से लाल बैग मांगा। यह बैग सिरसा से लाया गया था। डेरामुखी का कहना था कि बैग में उसके कपड़े हैं, लेकिन वास्तव में यह संकेत था, जिससे उसके समर्थकों को संदेश मिल जाए कि उसे दोषी ठहराया जा चुका है और अब उपद्रव और आतंक मचाना शुरू कर दें।

9 of 11
Ram Rahim Verdict
अदालत से बाहर निकलते समय लगाई बेल्ट  
सूत्रों के मुताबिक बाबा फिल्म में एक्टिंग करने के साथ साथ रीयल लाइफ में भी एक्टिंग सीख गया था। उसे जब कोर्ट लाया गया तो वह बिल्कुल ठीक था। अदालत ने जैसे ही उसे दोषी करार दिया, उसकी बैक में दर्द शुरू हो गया और अदालत से बाहर आते समय उसने बेल्ट लगा ली। ताकि बाहर तैनात पुलिसकर्मी उस पर कुछ रहम कर दें।
 

10 of 11
राम रहीम - फोटो : SELF
नेताजी पर फिल्म बनाने की थी तैयारी 
गुरमीत राम रहीम सुभाषचंद्र बोस पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा था। कोलकता में उसकी मदद कर रहे एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि वह नेताजी से बहुत प्रभावित था। इस फिल्म के लिए नवंबर में कोलकाता जाकर काम शुरू करने की योजना थी। उसने नेताजी के परिजनों से मुलाकात कर उनके लाइफ स्टाइल, संघर्ष और व्यक्तित्व को भी समझना था। 
विज्ञापन

11 of 11
राम रहीम - फोटो : social media
सूत्र बताते हैं कि नेताजी से जुड़े प्रसंग और मिस्ट्री को अपने तरीके से वह लोगों के सामने लाना चाहता था। फिल्म के लिए वह टॉलीवुड के लोगों से अंतिम दौर की बात कर रहा था। इसमें फिल्म की स्टार कास्ट भी शामिल थी। होटल बुकिंग, स्टार कास्ट, लोकेशन जैसे बिंदुओं को सितंबर के अंत तक फाइनल किया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें