फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी मुसीबत बने राम रहीम, कैदियों ने खाना पीना छोड़ा, जानिए आखिर क्यों...

Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम अब जेल के अंदर भी मुसीबत बन गए हैं, जिस कारण कैदियों ने खाना पीना छोड़ दिया है। जानिए आखिर क्या वजह है?

 
विज्ञापन

2 of 5
Ram Rahim
दरअसल, राम रहीम की वजह से जेल के अंदर कैदियों और बंदियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण 13 कैदियों ने जेल के अंदर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को पेशी पर आए एक बंदी ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

3 of 5
Ram Rahim
भूख हड़ताल पर बैठे सभी बंदियों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बंदियों का कहना है कि जब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जाती वह भूख हड़ताल पर रहेंगे। एडवोकेट राजेश साहरण ने बताया कि गांव कारौर निवासी अनिल सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है।

4 of 5
Ram Rahim
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को अनिल पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। यहां पर उसने अपने वकील राजेश साहरण को बताया कि जिस दिन राम रहीम को जेल में लाया गया था तो जेल प्रशासन ने उनका बैरक खाली करवा दिया था। इसके बाद 13 बंदियों को दूसरे बैरक में बंद कर दिया था। इनमें अनिल भी शामिल था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम रहीम - फोटो : SELF
आरोप है कि बैरक में बंदियों को ओढ़ने के लिए चादर और कंबल कुछ नहीं दिया गया है। कई बार इसकी मांग भी की जा चुकी है। कई बार जेल प्रशासन के सामने मांग रखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में बंदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जब इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें