फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को भगाने की साजिश के मामले में नई बातें आई सामने, पढ़िए

Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
साध्वी रेप केस में 25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को भगाने की साजिश थी, मामले में अब कई बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Ram Rahim
ऑटोमेटिक मशीनगन, माउजर जैसे असलहे से लैस, जैमर वाली स्कॉर्पियो में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश शामिल सात सुरक्षा कर्मियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इनमें पांच सुरक्षा कर्मी हरियाणा पुलिस के हैं, जबकि दो निजी सुरक्षा कर्मियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
honey preet and ram rahim
गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को स्कॉर्पियो में बैठे छह सुरक्षा कर्मी डीआई नाके के पास बाहर निकल आए। उन्होंने ललकारा भी। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई। साजिश को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिरकार बगैर पड़ताल के ऐसे सुरक्षा कर्मियों को क्यों साथ तैनात किया गया, जिनकी भूमिका संदिग्ध थी।

4 of 6
Ram Rahim
दर्जनों गोलियां भी बरामद हुईं
आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों के लाइसेंस नहीं दिखाए थे। जबकि उनके कब्जे से दर्जनों गोलियां भी बरामद हुईं। मामले में पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में अजय, राम सिंह, बलवान सिंह, कृष्ण दास, विजय सिंह के अलावा दो निजी सुरक्षा कर्मी प्रीतम सिंह, खुशबीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम - फोटो : SELF
वॉकी टॉकी का कैसे कर रहे थे इस्तेमाल
जैमर वाली गाड़ी में बैठे आरोपियों तक वॉकी टॉकी कैसे पहुंचा, इसका इस्तेमाल साजिश के लिए कर रहे थे। पुलिस को फिर भी कैसे भनक नहीं मिल पाई। पुलिस इससे जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ram Rahim
दो और पुलिस कर्मियों को लाया ट्रांजिट रिमांड पर
पंचकूला। बाबा गुरमीत को फरार कराने के प्रयास में शामिल दो अन्य पुलिस कर्मियों को भी ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस लाई है। मामले में पुलिस सिरसा के रोहित और पंजाब पुलिस के सतबीर को रिमांड पर लेकर आई है। घटना के दिन दोनों आरोपी साथ थे। इनसे पूछताछ में पुलिस को कुछ और नए खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें