साध्वी रेप केस में सजा काट रहे 'कैदी नं. 8647' राम रहीम को जेल के अंदर 12 दिन हो गए हैं, लेकिन सलाखों के पीछे राम रहीम की जिंदगी कैसी कट रही है जानिए।
विज्ञापन
2 of 7
राम रहीम
- फोटो : social media
कभी आलीशान महलों में रहता था, शाही कपड़े पहनता था। लाखों लोग और नामी हस्तियां उसके आगे पीछे घूमती थी। वक्त ऐसा बदला कि आज वो जेल की सलाखों के पीछे अकेला जिंदगी बिता रहा है। शायद इसे ही किस्मत कहते हैं, जो पलटने में देर नहीं लगाती।
विज्ञापन
3 of 7
Ram Rahim
राम रहीम रोहतक जेल में आम कैदियों की तरह ही जी रहा है। कैदियों को दिए जाने वाले कपड़े पहनता है। जेल वार्डन के आदेशों की तामील करता है। दूसरे कैदियों की तरह जेल के नियमों का पालन करता है।
4 of 7
Ram Rahim
सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम को अलग बैरक दिया गया है, जिसमें उनके साथ तीन नम्बरदार रखे गए हैं। इनके साथ वह बातचीत करता है, वही जेल के वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे पहरा देते हैं। जेल की सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है, हर वक्त ठीकारी पहरा लगा रहता है।
विज्ञापन
5 of 7
Ram Rahim
जेल में राम रहीम को जो खाना दिया जाता है, उसकी मैस से लेकर उसके बैरक तक वीडियोग्राफी कराई जा रही है। अधिकारियों की देखरेख में ही उन्हें खाना परोसा जा रहा है। जेल में बनी कैंटीन से राम रहीम जूस और फ्रूट खरीद लेता है।
विज्ञापन
6 of 7
Ram Rahim
कहा जा रहा है कि वैसे राम रहीम को जेल की रोटी रास नहीं आ रही। वह ठीक ढंग से खाना नहीं खाता है और न ही उसे अच्छे से नींद आती है। वह टहलता रहता है, ईश्वर को यादकर रोते-बिलखते चिल्ला-चिल्ला कर पुकार रहा है कि मैं कि कित्ता ए, साड्डा कि कसूर ए।
राम रहीम जेल अधिकारियों से पूछता रहता है कि कोई उससे मिलने आया है क्या। राम रहीम ने 10 लोगों से मिलने की इच्छा जताई है, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के चलते अभी तक कोई भी नहीं मिला है। सिरसा पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिवार का कोई भी सदस्य सिरसा डेरे में नहीं है।