फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम, डेरा और कई लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है हनीप्रीत, जानिए कैसे?

Fri, 08 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
Honeypreet Insan
अगर हनीप्रीत पकड़ी जाती है तो वह राम रहीम, डेरा सच्चा सौदा और कई अन्य लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन सकती है, जानिए आखिर क्यों और कैसे?
विज्ञापन

2 of 5
Honeypreet Insan
हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जा चुका है। उस पर राम रहीम को भगाने के आरोप लगे हैं। हिंसा भड़काने में उसका हाथ होने की बात भी कही जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर डेरा प्रमुख के खिलाफ भी साजिश रचने की धाराओं 120-बी में मुकदमा दर्ज हो सकता है। फिलहाल पुलिस राम रहीम के खिलाफ सीधे तौर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने से बच रही है।
विज्ञापन

3 of 5
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस - फोटो : self
हनीप्रीत राम रहीम की राजदार है। इसलिए पुलिस को उससे कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। तीसरा कारण ये कि हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के आदेश जारी कर दिए हैं। निशानदेही के लिए हनीप्रीत का साथ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि वह डेरे के बारे में बहुत कुछ जानती है। हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत के साथ उन सभी लोगों की भी तलाश है, जिन्होंने इस बीच हनीप्रीत को शरण देने का काम किया है। पुलिस इन शरणदाताओं पर भी मुकदमा दर्ज करेगी।

4 of 5
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
गौरतलब है कि राम रहीम को रोहतक तक पहुंचाने के बाद हनीप्रीत गायब हो गई। इधर सरकार ने उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करके लुकआउट नोटिस जारी कर दिया, लेकिन हनीप्रीत कोई सुराग नहीं लग पाया है। देश भर में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह आशंकाएं भी लगातार जोर पकड़ रही हैं कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। बहरहाल अभी उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honeypreet Insan
डीजीपी ने बताया कि राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें