फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का असली परिवार

Tue, 05 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
राम रहीम साध्वी रेप केस में 20 साल के लिए अंदर हो गए, लेकिन जेल से बाहर उनकी 'दुलारी' हनीप्रीत सभी के लिए सिरदर्द बनी हुई है, देखिए ये है उसका असली परिवार।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
फिल्मों से लेकर रेप केस में दोषी करार दिए जाने तक राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में रोहतक जेल तक आकर सनसनी मचाने वाली ये युवती का नाम हनीप्रीत बताया जाता है। हनीप्रीत का मूल नाम प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था। वह तलाकशुदा है और राम रहीम की खास विश्वास पात्र है। उसके प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डेरे के संचालन में अहम भूमिका निभाती है। उसने गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

3 of 7
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
गुरमीत के अनुयायी हनीप्रीत को डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री भी बताते हैं। उसक परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था। पिता का नाम रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा है। रामानंद तनेजा बाबा के कट्टर भक्त हैं। रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था, लेकिन वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में अपनी दुकान चला रहे हैं। उनकी एक और लड़की है नीशू तनेजा, जिसकी शादी हो चुकी है।

4 of 7
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
हनीप्रीत की शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से हुई। हनीप्रीत शादीशुदा है, लेकिन उसका तलाक हो चुका है। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने कई गंभीर आरोप बाबा और हनीप्रीत पर लगाए थे। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और फिर इनके बीच तलाक हो गया। इस मामले को लेकर हनीप्रीत के पूर्व पति ने चंडीगढ़ में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया था। पहली बार उन्होंने बाबा की धमकियों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
विज्ञापन

5 of 7
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
लेकिन जब विश्वास गुप्ता पर ही हनीप्रीत की तरफ से कई मामले दर्ज करा दिए गए तो उन्होंने केस वापस ले लिया। फिर दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि हम कुछ लोगों के बहकावे में आ गए थे। ऐसा कुछ नहीं हैं। बता दें कि हनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसके अलावा वह ट्विटर पर भी एक्टिव है। इतना ही नहीं, हनीप्रीत राम रहीम के द्वारा बनाई गई फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
ऐसे मिला नया नाम
तलाक के बाद प्रियंका को राम रहीम ने गोद ले लिया और उसे हनीप्रीत इंसा नाम दिया। इसके बाद से हनीप्रीत साये की तरह राम रहीम के साथ रहती है। पिछले सालों में आई राम रहीम की फिल्मों में हनीप्रीत का खास योगदान रहा है। फिल्मों में वह राम रहीम के साथ सह-निर्देशक एवं सह निर्माता तो बनी ही बतौर अभिनेत्री भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
परिवार का डेरे में बड़ा रुतबा
हनीप्रीत का परिवार डेरे के शाही परिवार में शामिल है। उसके पिता रामानंद डेरा परिसर में सीड्स प्लांट चलाते हैं। छोटी बहन निशा की शादी फतेहाबाद निवासी संजू बजाज से हुई है। संजू गुरुग्राम में बिजनेस करते हैं। भाई साहिल पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें