फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को रात के 3 बजे कहां और क्यों लेकर गई थी पुलिस, जानिए?

Thu, 05 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत इंसां
दोपहर 3 बजे गिरफ्तार करने के बाद हनीप्रीत को पुलिस रात के 3 बजे कहीं लेकर गई थी। आखिर क्यों और कहां ले गई थी, जानिए सवाल का जवाब।
विज्ञापन

2 of 6
हनीप्रीत - फोटो : self
3 अक्तूबर दिन मंगलवार की दोपहर को जीरकपुर पटियाला रोड से हनीप्रीत को दबोचा गया। फिर पंचकूला पुलिस उसे चंडीमंदिर थाने ले गई। वहीं देर रात 3 बजे तक उससे पूछताछ होती रही। एसआईटी, पुलिस आयुक्त पंचकूला एएस चावला, आईजी ममता सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चंडीमंदिर थाने में हनीप्रीत से पूछताछ की। पुलिस के पास कई सवालों की लंबी लिस्ट है।
विज्ञापन

3 of 6
हनीप्रीत
पूछताछ के दौरान हनीप्रीत काफी बेचैन नजर आई। फिर पुलिस उसी समय हनीप्रीत और उस महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। दोनों का मेडिकल सेक्टर 6 स्थित जनरल हॉस्पिटल में कराया गया। कहा जा रहा है कि पुलिस ने मीडिया से बचाने के लिए हनीप्रीत का मेडिकल कराया है। इस दौरान हनीप्रीत चेहरा ढककर तेज कदमों से भागती नजर आई और वह एक ही रट लगाए रही कि मैं बेकसूर हूं।

4 of 6
हनीप्रीत
मेडिकल कराने के बाद हनीप्रीत सोने चली गई, लेकिन हवालात में उसे नींद नहीं आई। वह रोती रही, करवटें बदलती रही, कभी दीवार को एकटक निहारती रही। उसकी पूरी रात बेचैनी में रोते हुए कटी। हनीप्रीत ने खाना भी नहीं खाया। बीच बीच में उसने साथी महिला से बातचीत भी की। हां, दिन भर में हनीप्रीत ने चाय जरूर पी। गिरफ्तारी के बाद थाने लाते ही पूछताछ शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
हनीप्रीत - फोटो : ani
मंगलवार सुबह एक न्यूज चैनल पर हनीप्रीत के इंटरव्यू ने हड़कंप मचा दिया था। उसके बाद शुरू हुई हनीप्रीत के सरेंडर करने की बात। इस जानकारी ने पुलिस विभाग में सनसनी तो फैला ही दी थी, फिर शुरू हुई उसे दबोचने की तैयारी। पुलिस ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honeypreet Insan Arrest
कोर्ट परिसर से लेकर पंचकूला के सेक्टर 20, सेक्टर पांच का पुलिस थाना छावनी में तब्दील कर दिया गया। लेकिन पंचकूला पुलिस के पास हनीप्रीत के लोकेशन की कोई सूचना नहीं थी। इस बीच लगभग 2:45 बजे डीसीपी कार्यालय में एक मैसेज आया और इसके बाद एसीपी मुकेश मल्होत्रा पुलिसकर्मियों के साथ जीरकपुर की तरफ निकल पड़े। और तीन बजकर दस मिनट पर पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हनीप्रीत की गिरफ्तारी की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें