फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 दिन तक हनीप्रीत कहां-कहां और कैसे रही, यूं चला फरारी का घटनाक्रम

Thu, 05 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 13
हनीप्रीत इन्सां
हनीप्रीत 25 अगस्त को फरार हुई और 38 दिन तक 7 राज्यों की पुलिस को छकाती रही, लेकिन हाथ नहीं आई। जानिए इतने दिनों तक वह कहां और कैसे रही...
विज्ञापन

2 of 13
Honeypreet Insan Arrest
25 अगस्त 2017: साध्वियों के यौन शोषण मामले में डेरा मुखी की सीबीआइ कोर्ट में पेशी के लिए हनीप्रीत सिरसा से गुरमीत के साथ पंचकूला पहुंची। राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारियां जेल तक बाबा के साथ रही। जेल प्रशासन द्वारा डेरा मुखी के साथ रहने की मंजूरी नहीं मिलने के बाद डेरा के तीन अनुयायियों के साथ रोहतक से निकली।
विज्ञापन

3 of 13
हनीप्रीत - फोटो : self
26 अगस्त: डेरा मैनेजमेंट कमेटी की चेयरपर्सन विपसना के मुताबिक हनीप्रीत फैसले के दिन ही देर रात सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंची। यहां एक दिन गुजारने के बाद वह यहां से निकल गई।

4 of 13
हनीप्रीत - फोटो : ani
27 से 28 अगस्त: हनी अपने भाई के ससुराल राजस्थान स्थित हनुमानगढ़ में रही। यहां पर उसने न खाना खाया और न किसी से बात की। वह बस रोती रही।
विज्ञापन

5 of 13
हनीप्रीत
29 अगस्त: राजस्थान में हनीप्रीत की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने हनुमानगढ़ में दबिश दी, लेकिन वह छापामारी से पहले ही गायब हो गई और श्रीगंगानगर राम रहीम के पैतृक गांव आ गई।
विज्ञापन

6 of 13
हनीप्रीत
30 अगस्त: राजस्थान के ही सांगरिया में एक अनुयायी के घर रही। यहां भी पुलिस उसके निकल जाने के बाद पहुंची। इसी दिन पहली बार हनीप्रीत का नाम भी हिंसा भड़काने में आया। पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

7 of 13
हनीप्रीत
1 सितंबर 2017: हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस लेकर हनीप्रीत के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया और युद्धस्तर पर उसकी तलाश हुई शुरू। सात राज्यों की पुलिस ने कई स्थानों पर की छापामारी। नेपाल, हरियाणा के गुरुग्राम, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब में छिपे होने के इनपुट पर छापेमारी जारी रही। छत्तीसगढ़ पुलिस को भी अलर्ट भेजा।

8 of 13
Honeypreet Insan Arrest
2 सितंबर: उदयपुर के शॉपिंग मॉल में नजर आई हनीप्रीत। पुलिस ने दी दबिश तो सिर्फ डेरे का एक केयर टेकर ही मिला। इसके बाद हनी के नेपाल जाने की खबरें उड़ीं। वहां रेडियो के जरिये हनीप्रीत की तलाशी के लिए मुनादी भी की गई।

 

9 of 13
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
21 सितंबर: नेपाल में कामयाबी न मिलने के बाद पुलिस ने हनीप्रीत को राम रहीम के गांव गुरसर मोडिया में घेरा। यहां से भी वह बच निकली।

 

10 of 13
हनीप्रीत - फोटो : self
25 सितंबर : दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांजिट जमानत याचिका दायर करने केलिए वकील प्रदीप आर्य के घर पहुंची। वकालतनामा पर साइन के बाद फिर भूमिगत।

11 of 13
हनीप्रीत - फोटो : SELF
26 सितंबर: पुलिस ने गुरुग्राम के एक फ्लैट समेत दिल्ली में लगातार दो दिन तक कई जगह दबिश दी, लेकिन हर जगह से हनीप्रीत पुलिस के आने से पहले भाग गई। इसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी की जमानत याचिका को किया खारिज। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जाने की सलाह।

12 of 13
honeypreet
2 अक्टूबर : देर रात हनीप्रीत ने दो न्यूज चैनल को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। खुद को बेगुनाह बताते हुए कई सवालों के जवाब दिए और राम रहीम से रिश्तों पर बात की।
विज्ञापन

13 of 13
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
3 अक्टूबर: दोपहर 3 बजे के करीब जीरकपुर-पटियाला रोड पर पुलिस ने हनीप्रीत को राउंड अप कर लिया और गिरफ्तार करके थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें