फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे डटे डेरा समर्थक, बताया क्यों लाखों की संख्या में पहुंचे हैं पंचकूला

Thu, 24 Aug 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
राम रहीम के समर्थक पिछले 2 दिनों से सड़क किनारे डटे हुए हैं। बातचीत में उन्होने बताया कि वो क्यों लाखों की संख्या में अपने घर-परिवार को छोड़कर पंचकूला आए हैं। देखिए
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पेशी को लेकर पंचकूला में उमड़ते जनसैलाब को देखते हुए पुलिस के भी पसीने छूटते रहे हैं। हाइवे के बाद जनसैलाब सेक्टरों की गलियों-सड़कों, स्कूलों और पार्कों तक जा पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
करीब 11 बजे अन्य जिलों के पुलिस प्रमुख भी पंचकूला में पहुंचे और मौके का जायजा लिया। शाम तक पंचकूला के अलग अलग क्षेत्रों में एक लाख से अधिक समर्थक पहुंच चुके हैं, जिनकी तादाद रात के वक्त और बढ़ेगी।

4 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
सुबह के वक्त ही सेक्टर-4 के सरकारी स्कूल में धीरे-धीरे दाखिल हुए और फिर वहीं डेरा जमा लिया। समर्थकों के लिए स्कूल के आसपास की जगह पर खाने का भी इंतजाम किया गया। पूरे दिन सेक्टरों के इर्द गिर्द हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती रही। 
 
विज्ञापन

5 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
उधर, बातचीत में डेरा समर्थकों ने बताया कि वह पंचकूला सिर्फ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को देखने पहुंचे हैं। वह उन्हे देखने के बाद शांति से यहां से चले जाएंगे।
 
विज्ञापन

6 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
साथ ही डेरा समर्थकों ने यह भी कहा कि वह यहां शांति तरीके से बैठे हुए है। इसलिए किसी को कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

7 of 10
Panchkula News
हाइवे के फुटपाथ भी बैठे रहे समर्थक 
हाइवे के डिवाइडर और फुटपाथ पर भी समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने वहीं पर चादरें बिछाकर वक्त बिताया। सेक्टरों के अंदर भी लोग पूरे दिन इधर से उधर घूमते हुए नजर आए। हालांकि डेरा समर्थकों को बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने हरसंभव मदद की। 

8 of 10
Panchkula News
रखी जा रही है समर्थेकों पर पैनी निगाहें 
पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तमाम आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर रही है ताकि समर्थकों पर पैनी निगाहें रखी जा सके। समर्थकों को सेक्टर-23 से विस्थापित कर सेक्टर-तीन में पहुंचने के बाद भी पुलिस की लगातार नजरें बनी हुई थीं। 

9 of 10
tight security in panchkula
समर्थकों के लगातार पहुंचने वाले हुजूम पर सीआईडी सहित तमाम खुफिया एजेंसियों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Panchkula News
चिकिस्ता व अर्ध चिकित्सा अमले की छुट्टियां 30 तक रद्द
स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा तथा अर्ध-चिकित्सा अमले की छुट्टियां 30 अगस्त तक रद्द कर दी हैं। सभी सिविल सर्जनों को महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं ने पत्र जारी कर निर्देश दे दिए हैं। अवकाश पर चल रहे अधिकारी या कर्मचारियों को तुरंत वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें