फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की मां ने खेला बड़ा दांव, जेल में पिता से मिलने पहुंचा बेटा, जानिए क्यों?

Wed, 01 Nov 2017 09:00 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम से मिलने आई मां
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की मां ने अब एक बड़ा दांव खेला है, जिसके चलते बाबा का बेटा, मां को लेकर पिता से मिलने जेल पहुंचा। जानिए क्या मामला है?
विज्ञापन

2 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
दरअसल, मामला डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का है। राम रहीम की मां चाहती है कि डेरा सच्चा सौदा का नया प्रमुख राम रहीम के बेटे जसमीत सिंह को बनाया जाए, लेकिन इस रास्ते में बस एक ही अड़चन है, वह है यहां सुनारिया जेल में बंद राम रहीम। वह अभी तक डेरा प्रमुख है और उसे ही अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है।
विज्ञापन

3 of 7
Ram rahim
सोमवार को राम रहीम से मिलने जब जसमीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचा तो उसे करीब 32 मिनट तक पिता का इंतजार करना पड़ा। राम रहीम की मां नसीब कौर भी पोते जसमीत को अगला डेरा प्रमुख देखना चाहती हैं। इसलिए राम रहीम को मनाने की कमान उन्होंने खुद संभाली है। वह पुत्र से मिलने कई बार जेल आ चुकी हैं।

4 of 7
Ram rahim
सूत्रों का कहना है कि पिछली मुलाकातों में डेरे के मौजूदा हाल और भविष्य पर भी मां-बेटे में चर्चा हुई। इसके बाद सोमवार को जसमीत सिंह पिता से मिलने मां हरजोत कौर के साथ अचानक सुनारिया जेल पहुंचा। दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही जसमीत जेल के नाके पर पहुंचा तो राम रहीम को यह सूचना भेज दी गई कि उसका बेटा मिलने के लिए आया।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim
फिर जेल प्रशासन ने तत्काल राम रहीम को पहनने के लिए कुर्ता दे दिया गया। राम रहीम ने ड्रेस बदल कर ड्योढ़ी तक आने में पूरे 32 मिनट लगाए और तब तक बेटा जेल में इंतजार करता रहा। इससे पहले वह पांच मिनट में ही अपने मुलाकातियों से मिलने पहुंच जाता था। सूत्रों का कहना है कि बेटे से मिल कर वापस जाने के बाद बैरक में भी राम रहीम काफी देर तक गुमसुम रहा।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim
पूर्व नियोजित नहीं था मिलने का कार्यक्रम
जेल में परिवार के लोग कुछ दिन पहले मुलाकात करके गए थे। सोमवार को उनके आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। परिजनों को उनके वकील से बहुत कुछ जानकारी मिल जाती है। जेल सूत्रों के अनुसार यदि परिवार वालों को आना होता है तो पहले से ही कैदी को पता होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
हनीप्रीत भी थी डेरा प्रमुख बनने की दौड़ में
राम रहीम के जेल जाने के बाद यह चर्चा तेजी से चली थी कि उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत डेरा प्रमुख बन सकती है। राम रहीम का झुकाव भी उसकी तरफ माना जाता था। अब हनीप्रीत के भी गिरफ्तार हो जाने के बाद जसमीत सिंह को डेरा प्रमुख बनाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। डेरा के नियमों के मुताबिक, इसके लिए राम रहीम की अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें