डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत जेल में रहते हुए परेशान हो गई है। इसलिए वह अब एक काम करना चाहती है, जिसके लिए उसने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
2 of 6
हनीप्रीत
- फोटो : ANI
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत रोहतक जेल में शिफ्ट होना चाहती है। अभी अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत वहां नहीं रहना चाहती। राम रहीम की गोद ली बेटी ने अंबाला जेल से शिफ्टिंग की गुहार जेल विभाग से लगाई है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
3 of 6
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। लेकिन किस जेल में शिफ्ट होना चाहती है, यह नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार, पत्र में हनीप्रीत ने सुनारिया जेल का विकल्प दिया है। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत की शिफ्टिंग की अर्जी मिली है। जिस पर पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसमें अनेक पहलू ध्यान में रखे जाएंगे।
4 of 6
Honeypreet Insan Arrest
बता दें कि पंचकूला हिंसा के बाद से हनीप्रीत अंबाला जेल में ही बंद है। अब वह अपने मुंह बोले पिता राम रहीम के नजदीक जाना चाहती है, जो साध्वी यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
पंवार ने स्पष्ट किया कि राम रहीम की ओर से पैरोल संबंधी कोई अर्जी सरकार के पास नहीं पहुंची है। ऐसे में पैरोल देने पर विचार का सवाल ही नहीं उठता। अगर अर्जी आती है तो उसकी भी वेरिफिकेशन कराएंगे। जेल में राम रहीम का आचरण ठीक है। उसे फोन पर बात करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
राम रहीम की मांग को जेल विभाग ने किया था खारिज
इससे पहले राम रहीम भी हनीप्रीत को सुनारिया जेल में लाने की मांग कर चुके हैं, जिसे जेल विभाग ने खारिज कर दिया था। पंवार ने कहा कि हनीप्रीत के आवेदन की आईजी स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाएगी। यदि जेल ट्रांसफर करने का आधार सही मिला तो अदालत के जरिये इस प्रक्त्रिस्या को पूरा किया जाएगा।