फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुई राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की परेशानी, जेल में कर सकेगी ये काम...पर एक शर्त है

Wed, 16 Jan 2019 01:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जेल में हनीप्रीत
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की परेशानी आखिरकार खत्म हो ही गई, क्योंकि अब वह जेल में रहते हुए अपनी दिली ख्वाहिश पूरी कर सकेगी, पर एक शर्त के साथ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हनीप्रीत - फोटो : ANI
दरअसल, हनीप्रीत भी अब जेल से अन्य कैदियों की तरह अपने माता-पिता से फोन पर बात कर पाएगी। हनीप्रीत ने अपने माता पिता का नंबर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दिया था और इन दोनों नंबरों पर बात करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

3 of 6
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
हनीप्रीत को बात करने की अनुमति तो मिल गई है लेकिन इन दोनों नंबर पर कॉल के दौरान जेल विभाग की नजर रहेगी। हनीप्रीत की तरफ से कोर्ट में भी आश्वासन दिया गया कि फोन पर किसी तरह की कोई गैरकानूनी बात नहीं होगी।

4 of 6
हनीप्रीत
हनीप्रीत ने जेल में फोन की सुविधा न देने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि जब अन्य कैदियों को बात करने इजाजत है तो उसको क्यों नही। इस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।
विज्ञापन

5 of 6
हनीप्रीत - फोटो : SELF
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया कि जेल नियमों के अनुसार कैदी दो नंबर पर बातचीत कर सकते हैं। ऐसे में हनीप्रीत को भी बात करने की इजाजत मिलनी चाहिए। हनीप्रीत ने हाईकोर्ट में वे दो नंबर भी दे दिए थे जिन पर बात करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनीप्रीत इन्सां
सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने नियमों के अनुसार हनीप्रीत को जेल से फोन पर बात करने की इजाजत दे दी। हाईकोर्ट ने कहा कि जेल मैनुअल में जब प्रावधान है तो किसी कैदी को उसके माता-पिता से बात करने से नहीं रोका जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें