फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हनीप्रीत हुई परेशान, तो उठाया बड़ा कदम, राम रहीम की 'दुलारी' अब करना चाहती है ये काम

Wed, 11 Jul 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत जेल में रहते हुए परेशान हो गई है। इसलिए वह अब एक काम करना चाहती है, जिसके लिए उसने बड़ा कदम उठाया है। अब देखना है कि उसे कितनी राहत मिलती है।
विज्ञापन

2 of 5
Honeypreet Insan Arrest
साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त 2017  को राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। उसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। मामले में हनीप्रीत को मुख्य आरोपी बनाया गया है और इन दिनों वह अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसकी पंचकूला कोर्ट में पेशी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
Honeypreet Insan Arrest
इस पेशी के दौरान हनीप्रीत ने वकील के जरिए कोर्ट में एक अर्जी लगाई है। इस अर्जी में कहा गया है कि हनीप्रीत अपने परिवार वालों से फोन पर बात करना चाहती है। जिस तरह दूसरे कैदी हर रोज आधा घंटा परिजनों से फोन पर बात करते हैं, वह भी बात करना चाहती है।

4 of 5
हनीप्रीत - फोटो : ANI
फिलहाल अदालत ने हनीप्रीत की इस अर्जी पर अगली सुनवाई की तारीख यानी 7 अगस्त तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं अभियोजन ने सुरक्षा कारणों से हनीप्रीत की इस मांग का विरोध किया है। बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने हनीप्रीत की जमानत याचिका खारिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हनीप्रीत सहित 22 लोगों को पंचकूला हिंसा में आरोपी बनाया है। इसके चलते हनीप्रीत करीब 270 दिनों से अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। हनीप्रीत के खिलाफ FIR नंबर 345 में  IPC की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें