राम रहीम, हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा, पंचकूला हिंसा, बाबा को भगाने की साजिश और पूरे मामले को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, आप भी जानिए।
विज्ञापन
2 of 7
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
अदालत में पेश सिरसा हिंसा मामले में पुलिस की चालान रिपोर्ट में उल्लेख है कि डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में अदालत से सजा मिलने से पहले ही हिंसा की साजिश रची जाने लगी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेरे में 17 अगस्त से ही अनुयायियों को भड़काने की शुरुआत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 7
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
मामले में गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि डेरा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और हनीप्रीत ने डेरे में आयोजित मजलिशों में 17 से 24 अगस्त तक अनुयायियों को भाषण देते रहे कि ‘यदि बाबा गुरमीत राम रहीम के खिलाफ अदालत का फैसला आया तो सभी अनुयायियों को चुप नहीं बैठना है। फैसले के विरोध में सरकार का जितना नुकसान कर सकते हो करना। सरकार के नुमाइंदों और पुलिस वालों को जान से मारना पडे़ तो नहीं हिचकना है। सभी को जाने देने और कुर्बानी के लिए तैयार रहना है’।
4 of 7
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
मामले में गिरफ्तार डेरा अनुयायी प्रदीप कुमार और विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि हनीप्रीत सहित डेरा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के भाषणों का अनुयायियों पर गहरा असर हुआ। 25 अगस्त को जैसे ही गुरमीत के खिलाफ सीबीआई अदालत का फैसला आया तो डेरे में मौजूद हजारों अनुयायियों ने डंडे, कुल्हाड़ी, गंडासे, कापे और पेट्रोल बम निकाल लिए। कई लोगों के हाथों में पत्थर थे। जैसे ही इशारा हुआ अनुयायियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
Ram Rahim
अनुयायियों ने पहले बेगू गांव स्थित बिजली घर में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इसके बाद मिल्क प्लांट को आग के हवाले करते हुए भीड़ शहर की ओर बढ़ते हुए जगदंबे पेपर मील के पास पहुंची। भीड़ ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने हवा में फायरिंग की। पुलिस की चालान रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डेरामुखी के खिलाफ फैसला आने के बाद 26 से 28 अगस्त के बीच अनुयायियों ने डेरे में पड़ा काफी रुपया और आपत्तिजनक सामान गायब कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
Ram Rahim
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताय है कि हनीप्रीत और डेरा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने पहले से ही अपने खास अनुयायियों को यह निर्देश दे दिया था कि अगर फैसला खिलाफ आता है तो इसके बाद इस काम को अंजाम देना है। अनुयायियों ने डेरा के कट्टर समर्थकों के घर-घर जाकर संपर्क करके डेरा सच्चा सौदा में पड़ा करोड़ों रुपया व आपत्तिजनक सामान समर्थकों के हवाले कर दिया।
रिपोर्ट में बताया गया कि 15 अगस्त से डेरा सच्चा सौदा में गुरमीत राम रहीम का अवतार दिवस मनाया जाने लगा था। अवतार दिवस करीब सात दिनों तक जारी रहा। इस बीच प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री हर रोज होने वाले आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते रहे। पुलिस की फाइनल रिपोर्ट से साफ है कि इन आयोजन के दौरान डेरा में आए लाखों अनुयायियों को हनीप्रीत और डेरा प्रबंधन कमेटी के लोगों ने भाषण देकर समझाया कि बाबा के खिलाफ फैसला आया तो क्या करना है।