फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की पेशी के लेकर देखिए कैसा था डेरे के बाहर का माहौल?

Sun, 17 Sep 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Sirsa News
पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में शनिवार को वर्ष 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर ओलिया निवासी डेरा के पूर्व सेवादार रणजीत सिंह की हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई की। जिसे लेकर सिरसा जिले में हाई अलर्ट रहा।
विज्ञापन

2 of 7
Sirsa News
नगर में जगह-जगह पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच जारी रही तो दूसरी ओर शाह सतनाम चौक से डेरा तक आवागमन काफी कम रहा। शुक्रवार रात को पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने नगर में जगह-जगह जाकर चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा नाका पर तैनात पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 7
Sirsa News
गौरतलब हो कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर ओलिया निवासी डेरा के पूर्व सेवादार रणजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को ही मुख्य साजिशकर्ता मानकर दोनों मृतकों के परिजनों ने कोर्ट में मामला दायर किया था। इन दोनों मामलों फाइन बहस शनिवार को हुई, जिसे लेकर सिरसा में पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया था। शहर में जगह-जगह अर्द्धसैनिक बल और पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। 

4 of 7
Sirsa News
किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। प्रशासन की ओर से डेरा सच्चा सौदा की तरफ जाने वाले बेगू रोड पर कर्फ्यू हटाया जा चुका है पर इस मार्ग पर खुली दुकानों पर दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। शनिवार को सन्नाटा सा पसरा रहा। हालांकि सुरक्षाबल किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं थे और उन्होंने इस इलाके में खासी चौकसी बनाई हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
गुरमीत राम रहीम
जगह-जगह नाके लगाकर रोड से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही थी और उनके नंबर नोट किए जा रहे थे। पूरी तसल्ली करने के बाद ही वाहन चालकों को वहां से गुजरने दिया जा रहा था। शहर के मुख्य टाउन पार्क के निकट लालबत्ती चौक पर भी जवानों की तैनाती रही। सुबह सेही हथियारबंद जवानों की तैनाती को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। शात सतनाम चौक से नेजिया टी-प्वाइंट तक करीब पांच स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। नया डेरा तक ही श्रद्धालु सीमित रहे। नया डेरा के गेट शनिवार को भी बंद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर ओलिया निवासी डेरा के पूर्व सेवादार रणजीत सिंह की हत्या के मामलों की सुनवाई को लेकर शहरवासियों में काफी कौतूहल देखा गया। लोग दिनभर टीवी चैनलों पर चिपके रहे और पल-पल दोनों मामलों की सुनवाई से संबंधित प्रतिक्रियाओं को ध्यानपूर्वक सुनते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
इतना ही नहीं लोगों में ये कयास भी लगाए जा रहे थे कि बाबा राम रहीम के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में होने के कारण अब सिरसा में किसी प्रकार की हिंसा की गुंजाइश तो नहीं है पर पिछले 15 सालों से चले आ रहे इन दोनों महत्वपूर्ण केसों में निर्णय जल्द ही सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें