फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर टॉपरों के चेहरे खिले

Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Amar Ujala student honor ceremony - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के मेधावियों को सम्मानित किया तो नौनिहालों के चेहरे खिल गए। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
सीएम ने जब मेधावियों के बीच जाकर फोटो खिंचवाया तो उनके चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई। सम्मानित करने और मंच प्रदान करने के लिए सभी मेधावियों ने अमर उजाला को थैंक्यू कहा। सीएम ने अमर उजाला की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं में मेहनत से परीक्षा में अच्छे अंक लेने के लिए उत्साह बढ़ता है। अमर उजाला का यह कार्यक्रम सराहनीय है। सीएम ने मेधावियों को आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन

3 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
अमर उजाला की ओर से शनिवार को सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल के ऑडिटोरियम में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेधावियों को सम्मानित किया। सीएम के हाथों सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

4 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी मेधावियों का हौसला बढ़ाया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के दस-दस टॉपर विद्यार्थियों के अलावा सभी जिलों के पहले तीन टॉपरों को सम्मानित किया गया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
प्रतिभाओं का सम्मान बड़ा कार्य : सीएम 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमर उजाला हर साल यह समारोह करता है। वह पहले भी अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में शामिल हो चुके हैं। इस तरह प्रतिभाओं का सम्मान बड़ा कार्य है। ऐसे सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं में मेहनत से परीक्षा में अच्छे अंक लेने का उत्साह बढ़ता है। अमर उजाला का समारोह प्रेरणादायी होता है। इसी तरह अमर उजाला की ओर से काफी सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
सीएम के ऑडिटोरियम में आते ही छात्र-छात्राओं ने उत्साह दिखाया तो सीएम ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। शिक्षा में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं होता है, बल्कि संस्कार, नैतिकता, देशप्रेम, सामाजिकता भी शिक्षा के पहलू हैं। इन्हीं से जीवन अच्छा बनता है।
विज्ञापन

7 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
सीएम ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि अपने सब्जेक्ट में सभी ने बेहतर किया है और प्रतिभा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों में होती है। लेकिन द्वितीय और तृतीय को प्रथम आकर और आगे बढ़ने के लिए चैलेंज स्वीकार करना होगा। यह चैलेंज प्रथम स्थान वालों से मिलेगा। इसलिए छात्र-छात्राओं को ओर भी बेहतर करने के लिए चैलेंज स्वीकार करना चाहिए। 

8 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
 इसके बाद वह कभी नहीं रुक सकते। इसके लिए भी सीएम खट्टर ने सभी को ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की सीख दी और किसी भी चैलेंज को स्वीकार करते हुए धोखे से दूर रहने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि सरकार शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार प्रोत्साहन कर रही है। इस प्रोत्साहन के सहारे प्रदेश के मेधावी और भी बेहतर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
Amar Ujala student honor ceremony - फोटो : अमर उजाला
इनका रहा विशेष सहयोग 
अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत और बंसल क्लासेज कोटा का सहयोग रहा और उनके पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की ओर से मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए जानकारियां दी गईं। मेधावी सम्मान समारोह में एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत के वीसी डा. पी प्रकाश, बंसल क्लासेज कोटा के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ए.के. तिवारी, ओएसडी संदीप पाडिया और लिटिल एंजल्स के चेयरमैन आशीष आर्य, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें