जेल में सजायाफ्ता राम रहीम और उसके डेरा सच्चा सौदा का एक और सच खुलकर सामने आया है, जिसे जानकर लोग हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
राम रहीम
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा ने पिछले छह सालों से सिरसा नगर परिषद को डेर का 17 लाख 52 हजार का प्रापर्टी टैक्स प्रापर्टी टैक्स अदा नहीं किया है। डेरे ने इस संबंध में खाते फ्रीज होने के चलते असमर्थता जताई थी। इस संबंध में नगर परिषद की ओर से दो नोटिस भी जारी किए थे। ये नोटिस खुद सिरसा नगर परिषद के ईओ भी अप्रैल में टीम के साथ जाकर डेरा प्रबंधकों को देकर आए थे।
विज्ञापन
3 of 7
ram rahim
हालांकि अब डेरे के कुछ खाते भी खुल गए है, लेकिन फिर भी डेरा सच्चा सौदा ने सिरसा प्रापर्टी टैक्स अदा नहीं किया। जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा ने वर्ष 2012 के बाद से सिरसा नगर परिषद को प्रापर्टी टैक्स अदा नहीं किया है। पिछले 6 साल का ये प्रापर्टी टैक्स करीब 17 लाख 52 हजार 323 रुपये है। इस संबंध में सिरसा नगरपरिषद ने डेरे को करीब फरवरी से अप्रैल तक दो नोटिस भी जारी किए।
4 of 7
Ram Rahim
दूसरी बार तो खुद अप्रैल में सिरसा नगर परिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण टीम के साथ डेरे में गए थे। उन्होंने पुराने डेरे के प्रबंधकों को प्रापर्टी टैक्स के नोटिस भी सौंपे ओर टीम ने उन्हें टैक्स के रेट अनुसार हिसाब समझाया। हालांकि ही डेरे के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उनके खाते फ्रीज किए हुए है। जैसे ही खाते खुल जाएंगे, नगर परिषद को प्रापर्टी टैक्स अदा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम
- फोटो : self
इस आश्वासन के बाद नगरपरिषद की टीम वापस आ गई। कुछ दिनों बाद डेरे की ओर से एक चिट्टी भी जारी की गई, जिसमें फ्रीज खातों के खुलने पर टैक्स भरने का आश्वासन दिया गया। नगरपरिषद सिरसा ने पुराने डेरा शाह मस्ताना क्षेत्र के करीब 52 हजार 870 वर्ग गज एरिया को प्रापर्टी टैक्स में शामिल किया है। इसमें शाह सतनाम गर्ल्स इंस्टीट्यूट व अन्य शिक्षण संस्थान है।
विज्ञापन
6 of 7
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
इसका कुछ धार्मिक एरिया के साथ बागवानी क्षेत्र भी शामिल है। 52 हजार 870 वर्ग गज एरिया का साल दर साल प्रापर्टी टैक्स बढ़कर 2018 में करीब 17 लाख 52 हजार रुपये हो गया है। सिरसा नगर परिषद ने वर्ष 2017-18 में चार करोड़ रुपये प्रापर्टी टैक्स के वसूलने हैं। अभी तक सवा दो करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। करीब पौने दो करोड़ रुपये अभी वसूलने बाकी है। जिसमें कि डेरे की प्रापर्टी का भी 17 लाख 52 हजार रुपये बकाया है।
हमने दो बार डेरा सच्चा सौदा को प्रापर्टी टैक्स के नोटिस भेजे थे। अप्रैल में पूरी टीम के साथ मैं खुद भी नोटिस देकर आया था। उन्होंने खाते फ्रीज होने के कारण प्रोपर्टी टैक्स भरने में असमर्थता जताई थी। चिट्ठी भी भेजी थी। उन्हें जल्द ही प्रापर्टी टैक्स जमा
करवाने के लिए कहा जाएगा। - विरेंद्र सिंह सहारण, ईओ, सिरसा नगर परिषद