फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा ने खोली 'कुर्बानी गैंग' की असलियत, बताया- फर्जी है

Sat, 30 Sep 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Ram rahim
राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा ने कुर्बानी गैंग की असलियत खोलते हुए इसे फर्जी बताया और कहा कि कुछ स्वार्थी लोग डेरे को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Ram Rahim
डेरा सच्चा सौदा की विपासना इंसां कुर्बानी गैंग को लेकर खुलकर सामने आईं। उन्होंने कहा कि सच्चा सौदा हिंसा में विश्वास नहीं रखता, हमारा उद्देश्य मानवता की भलाई करना है। कुछ स्वार्थी लोग डेरे को बदनाम करने के उद्देश्य से अपने आप को साध-संगत का ‘कुर्बानी गैंग’ कह कर मीडिया कर्मियों, पुलिस अधिकारियों व कुछ अन्य लोगों को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Ram rahim
विपासना इंसां ने कुर्बानी गैंग को फर्जी बताया और धमकी भरे लेटर भेजने को निंदनीय है। विपासना ने कहा कि हम स्पष्ट करते हैं कि डेरा सच्चा सौदा का 1948 से लेकर आज तक कोई भी ऐसा गैंग नहीं है, ये सिर्फ डेरे के खिलाफ रची गई साजिश है। हम सरकार और पुलिस से मांग करते हैं कि ऐसे स्वार्थी व समाज विरोधी लोगों का पर्दाफाश कर उन्हें सख्त सजा दे।

4 of 8
Ram Rahim Jail
कुर्बानी गैंग क्या है
राम रहीम के ऐसे समर्थकों का गुट जो उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है, कुर्बानी गैंग कहलाता है। राम रहीम को रेप केस में सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला समेत पांच राज्यों में हिंसा फैल गई थी। इसमें 41 लोगों की मौत हुई थी। कहा जाता है कि इस हिंसा को फैलाने में कुर्बानी गैंग का बड़ा रोल था। इस हिंसा ने पंचकूला में कश्मीर जैसे हालात बना दिए थे।
विज्ञापन

5 of 8
Ram rahim
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ खबरें लिखने और इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को कुछ लोगों ने धमकी भरे पत्र भेजे हैं। जिसमें खुद को डेरा की कुर्बानी गैंग का हिस्सा बताते हुए धमकियां दी गई है। इस चिट्ठी में कुर्बानी विंग की तरफ से लिखा गया है कि डेरा सच्चा सौदा के गुरु जी के लिए करीब 200 युवा मरने के लिए तैयार बैठे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वो खुद मर कर कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
Ram Rahim
इसी वजह से वो डेरे और गुरमीत राम रहीम को बदनाम कर रहे लोगों के परिवारों को ही ढूंढ-ढूंढ कर खत्म करेंगे। इस चिट्ठी में डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ TV चैनलों की डिबेट में बैठ रहे गुरदास सिंह, हंसराज, भूपेंद्र सिंह और खट्टा सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा TV चैनलों में आज तक, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, और न्यूज 18 के नाम लिखे गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम - फोटो : self
इसके अलावा हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों का जिक्र भी इस चिट्ठी में किया गया है और इस चिट्ठी के माध्यम से इन तमाम लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए ये चिट्ठी चंडीगढ़ में कुछ चैनलों के दफ्तर में भेजी गई है। वहीं विश्वास गुप्ता को भी कुर्बानी गैंग का धमकी भरा खत मिला है। जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 4 पुलिस चौकी करनाल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

8 of 8
फाइल
उधर, कुर्बानी गैंग से मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस मामले को बहद गंभीरता से लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे खत मिलने के बाद हरियाणा पुलिस ने इस केस से जुड़े और मीडिया के सामने आकर बयान देने वाले अपने तमाम अफसरों की सुरक्षा और कड़ी कर दी है और उनके आस-पास कमांडो की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें