फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

Fri, 30 Oct 2015 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 10
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 4जी सुविधा को लेकर एक बड़ी बात कही। उन्होंने ऐसा मोहाली में चल रहे प्रोग्रेसिव पंजाब समिट-2015 में अपने संबोधन में कहा।
विज्ञापन

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

2 of 10
मुकेश अंबानी ने कहा कि वे बहुत जल्द पंजाब के हर गांव तक 4जी सुविधा पहुंचाने का अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेगें। उन्होंने कहा कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल न केवल उनसे सुझाव प्राप्त करते हैं, बल्कि उनको जमीनी स्तर पर लागू भी करते हैं। यही वजह है कि वह यहां निवेश के लिए प्रेरित हुए।
विज्ञापन

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

3 of 10
आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर ने कहा कि जिस मेहनत से बादल राज्य में निवेश के लिए प्रयत्नशील हैं, उससे पता लगता है कि वह विकास के लिए कितने सक्रिय हैं। पंजाब ने 2013 के सम्मेलन के दौरान किए गए वायदे पूरे किए गए। वह पंजाब में बड़े स्तर पर सेवा केंद्र स्थापित करेंगी। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने की बात भी कही।

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

4 of 10
हीरो मोटोकोर्प के संयुक्त प्रबंधकीय निदेशक सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि वह सुखबीर की भावना का सत्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रयास बादल की ओर से लगातार किए गए हैं, उनका नतीजा सबके सामने है।
विज्ञापन

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

5 of 10
पीरामल ग्रुप के एमडी अजय पीरामल ने कहा कि उन्होंने बादल की तरह काम करने और कराने की क्षमता वाला कोई अन्य इंसान नहीं देखा। स्पाइसजेट के अजय सिंह ने भी सुखबीर सिंह बादल की तारीफ की।
विज्ञापन

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

6 of 10
बजाज ग्रुप के चेयरमैन राहुल बजाज ने कहा कि बेहतरीन योजना के साथ पंजाब को निवेश मिल रहा है। पंजाब सरकार सही समय से सही रियायतें दे रही है, जोकि निवेश के लिए जरूरी है। उन्होंने यह भी कंहा कि उनकी कंपनी का काम उनके बेटे देखते हैं। वह उन्हें यहां निवेश के लिए कहेंगे।
विज्ञापन

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

7 of 10
जीवीके ग्रुप के एमडी जीवीके रेड्डी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की ओर से हमारा प्रोजेक्ट स्थापित करने में सहायता करने के साथ-साथ लगातार इसकी निगरानी भी की गई। वहीं फोर्टिस ग्रुप के मालविंदर मोहन सिंह ने कहा कि वह बादल की पहुंच और वादों को पूरा करने के निश्चय के कायल हैं।

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

8 of 10
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि विभिन्न कंपनियों के साथ समझौता कर राज्य में डेढ़ लाख युवाओं को अलग-अलग व्यवसायों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए 2000 केंद्र स्थापित करने में आईसीआईसीआई बैंक, वालमार्ट, आईटीसी, टाटा मोटर्स, मारुति का सहयोग लिया जा रहा है।

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

9 of 10
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि वह प्रदेश में औद्योगीकरण की गति को तेज करने के लिए हर तरह से तैयार हैं। उनकी सरकार प्रदेश के संपूर्ण विकास और लोगों की खुशहाली के लिए उद्योग स्थापित करने का स्वागत करती है।
विज्ञापन

4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?

10 of 10
प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों के अन्य प्रदेशों में पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से उद्योगों को बड़ी सुविधाएं देने के बावजूद व्यापारी वर्ग यहां पर निवेश करने में हिचकिचाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें