फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: छात्राओं ने हाथ से बनाई राखी, देश की रक्षा कर रहे जवानों को पहनाई

Mon, 07 Aug 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
Border Rakhi
बार्डर पर देश की रक्षा करता हर जवान रक्षा बंधन पर घर जाकर अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा सकता, इसीलिए स्कूली छात्राओं ने खुद राखी तैयार कर जवानों को बांधी। देखिए
विज्ञापन

2 of 5
फिरोजपुर के सीमावर्ती स्कूल में छात्राएं बीएसएफ जवानों को राखी बांधती हुईं।
पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाक सरहद से सटा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजोके में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में सभ्याचारक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने सरहद की सुरक्षा कर रहे बीएसएफ जवानों को अपने हाथ से बनाई राखी बांधी। बीएसएफ जवानों ने स्कूली विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजपुर के सीमावर्ती स्कूल में छात्राएं बीएसएफ जवानों को राखी बांधती हुईं।
स्कूल के प्रिंसिपल डा. सतिंदर सिंह ने कहा कि सरहद पर बीएसएफ के जवान दिन-रात दुश्मन पर पैनी नजर रख हमारी सुरक्षा करते हैं। सभी जवान रक्षा बंधन पर घर जाकर अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा सकते हैं, इसीलिए स्कूली छात्राओं ने खुद राखी तैयार सरहद पर बनी चौकियों पर तैनात जवानों को राखी बांधी। 

4 of 5
फिरोजपुर के सीमावर्ती स्कूल में छात्राएं बीएसएफ जवानों को राखी बांधती हुईं।
बीएसएफ जवानों ने उनकी सुरक्षा करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने देश भक्ति के गीत, कविताएं, भाषण व कोरियोग्राफी पेश की। कंपनी कमांडेंट राकेश नेगी ने स्कूली बच्चों को सरहद पर बीएसएफ गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Border Rakhi
बीएसएफ जवान गुरजिंदर सिंह व पूर्ण ने बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस मौके पर स्कूली शिक्षक सरूचि मेहता, सुखविंदर सिंह, गीता रानी, विजय भारती, मीनाक्षी शर्मा, जोगिंदर सिंह, दविंदर कुमार, लखविंदर सिंह, सुरेंद्र पाल व प्रितपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें