बॉलीवुड की इस मशहूर हसीना ने पहले तो जुबां पर काबू नहीं रखा। अब लेने के देने पड़ रहे हैं तो माफी मांग रही हैं, जानिए आखिर क्या कहा था इन्होंने।
विज्ञापन
2 of 6
राखी सावंत
दरअसल, राखी सावंत आजकल पंजाब में सुर्खियों में हैं। वजह है, भगवान वाल्मीकि के खिलाफ उनके द्वारा की गई टिप्पणी। मामले में लुधियाना की अदालत में उनके खिलाफ केस चल रहा है। अदालत ने कई बार उन्हें पेशी के बुलाया, नहीं आई तो अरेस्ट वारंट जारी हुए। वारंट जारी हुए तो चुपके से बुर्का पहनकर पहुंच गई। अदालत में अगले दिन कोर्ट में पेशी के लिए कहा तो आई नहीं। अदालत ने फिर से अरेस्ट वारंट जारी कर दिए
विज्ञापन
3 of 6
राखी सावंत
अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद राखी सावंत जालंधर में स्थित द ग्रेट खली की एकेडमी में पहुंच गई। बोलीं- मुझे खली से सेल्फ डेफेंस की ट्रेनिंग लेनी है, लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें अखाड़े में नहीं जाने दिया। साथ ही सवाल पूछा गया कि कोर्ट में आप गई नहीं, खली के अखाड़े में ट्रेनिंग लेने कैसे आ गईं। यह सवाल सुनकर राखी सावंत भड़क गईं और प्रेस कांफ्रेंस बुला लीं।
4 of 6
राखी सावंत
प्रेस कांफ्रेंस में राखी सावंत ने सभी सवालों के जवाब देते हुए पंजाब पुलिस को जमकर कोसा। साथ ही राखी ने वाल्मीकि समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगी और बोली कि मुझे बेटी व बहन समझकर माफ कर देना चाहिए। अगर मेरी गलती है तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। राखी सावंत ने कहा कि मुझे लुधियाना अदालत पर पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
राखी सावंत
राखी ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपनी पब्लिसिटी के लिए यह सब खेल खेल रहे हैं। शुक्रवार को अदालत में पेश न हो सकी, क्योंकि सीढ़ियों से गिर गई थी। जिस कारण पैर में काफी चोट लगी। उसने एक्स-रे रिपोर्ट अदालत को भेज दी थी। पैर पर चोट लगने के बावजूद खली की एकेडमी में आई हूं, क्योंकि खली से वायदा किया था और मैं अपना वायदा हर हाल में निभाती हूं।
पुलिस को कोई जानकारी नहीं : सीपी
राखी सांवत के पहुंचने के करीब डेढ़ घंटा पूर्व मीडिया का जमघट केसर पेट्रोल पंप के आसपास था, लेकिन एक भी पुलिसकर्मी वहां दिखाई नहीं दिया। पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा का कहना है कि राखी सांवत के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का पालन करवाना पुलिस का काम है।