फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल शेरनी की तरह भड़की राखी सावंत, पुलिस पर निकाली भड़ास, जानिए क्या हुआ?

Mon, 10 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाजा, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत
अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद राखी सावंत घायल शेरनी की तरह भड़क गईं और पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली। जानिए क्या बोलीं और क्यों?
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत
दरअसल राखी सावंत लुधियाना अदालत से अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद जालंधर में खली की एकेडमी पहुंची। वे खली से सेल्फ डेफेंस की ट्रेनिंग लेना चाहती हैं। इसलिए वे एकेडमी पहुंची, लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें अखाड़े में जाने नहीं दिया। इस बात से राखी सावंत तिलमिला गई। उन्होंने एकेडमी में ही एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई।
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत
इस प्रेस काफ्रेंस में राखी सावंत ने कहा कि खली मेरे भाई के समान हैं। उसने आमिर खान की फिल्म दंगल देखकर तय किया था कि रेसलिंग सीखकर फिल्मों में सीन करेंगी। यह तमन्ना लिए मैं अपने बड़े भाई से रेसलिंग और आत्मरक्षा के दांव पेंच सीखने आई थी। यह सब सीखकर मैं लड़कियों को भी ट्रेनिंग देना चाहती हूं, पर पंजाब पुलिस ने इस पर पानी फेर दिया। 

4 of 6
राखी सावंत
राखी ने कहा कि मैंने खली से वायदा किया था कि उसके अखाड़े में जरूर आऊंगी, मैं आई पर पुलिस ने रोक दिया। मैं आतंकवादी नहीं हूं जिसे पंजाब पुलिस पंजाब में आने से मना करे। अपराधी नहीं हूं, जिसके साथ क्रिमनल जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुना था कि पंजाबी लोग तो बड़े दिलवाले होते हैं, लेकिन यहां आकर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पंजाब की पुलिस खुद को शेर कहती है, लेकिन एक लड़की को सुरक्षा तो दे नहीं सकती। 
 
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत
राखी सांवत ने कहा कि मैं बोल्ड हूं, दर्शकों ने मेरा डांस देखा था, अब अपनी रेसलिंग दिखाना चाहती हूं। अफसोस है कि खली का अखाड़ा मुंबई में नहीं लगता, अन्यथा वहीं पर रेसलिंग के गुर सिख लेती। पंजाब आने की और यह सब सहन करने की जरूरत नहीं पड़ती। राखी ने कहा कि खली की एकेडमी में आने का मेरा मकसद सेल्फ डेफेंस सीखकर महिलाओं को सेल्फ सुरक्षा को लेकर जागरूक करना उद्देश्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत
राखी सांवत ने प्रेस काफ्रेंस में ही कहा कि खली जी मेरे साथ पंजा लड़ाओ और सिखाओ कि कैसे पंजा लड़ाया जाता है। खली ने इनकार कर दिया तो राखी ने दो तीन बार मिन्नत की, आखिरकार खली ने कहा कि अपने उस्ताद से कभी पंजा नहीं लड़ाते। इस मौके पर खली ने बताया कि राखी के आने बारे पंजाब पुलिस के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी, परंतु मौके पर उन्होंने सुरक्षा को लेकर मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें