फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइटम गर्ल राखी सावंत के लाखों दीवानों के लिए खुशखबरी, जेल नहीं जाएंगी वो

Sun, 06 Aug 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत के लाखों फैन्स के लिए खुशखबरी है। वे जेल नहीं जाएंगी, क्योंकि एक केस में उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, राखी सावंत के खिलाफ लुधियाना की अदालत में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस चल रहा है। इसी केस में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुए थे, लेकिन उन्हें शनिवार को जमानत मिल गई। राखी सावंत ने मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई हुई और सेशन जज गुरबीर सिंह ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत
हालांकि याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होनी थी, लेकिन अतिरिक्त सेशन जज मोनिका गोयल का तबादला हो गया था तो सुनवाई टल गई थी। इसलिए आज सुनवाई हुई और राखी को जमानत मिल गई। उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत ने पेश नहीं होने के कारण राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए थे। 

4 of 6
राखी सावंत
एडवोकेट नरिंदर आदिया ने राखी सावंत के खिलाफ भगवान वाल्मीकि के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। नरेंद्र का कहना है कि राखी की टिप्पणी से उनकी और वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। अदालत ने कई बार उन्हें पेशी के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आई तो अरेस्ट वारंट जारी हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत
7 जुलाई को केस की सुनवाई थी। राखी सावंत बुर्का पहन कर चुपचाप ही छह जुलाई को अदालत परिसर में पहुंची और विश्व गुप्ता की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। राखी ने जमानत की औपचारिकताएं पूरी की और वहां से दबे पांव निकल गई। अदालत ने राखी को सात जुलाई को भी ट्रायल के दौरान अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत
इस पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लिया और आज की कार्रवाई के दौरान राखी की जमानत को रद्द कर दिया। उसके फिर से गिरफतारी वारंट जारी करने के आदेश दिए। अब मामले की सुनवाई 7 अगस्त को है, लेकिन राखी ने इस बार फिर पेशी से पहले ही जमानत की अर्जी दाखिल कर दी। जिस पर शनिवार को सुनवाई हुई और जमानत देते हुए 7 अगस्त को पेश होने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें