फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार राम रहीम की 'हनीप्रीत' मिल ही गई, जल्दी ही साथ साथ दिखेंगे!

Thu, 21 Sep 2017 09:13 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
ram rahim
आखिरकार राम रहीम की 'हनीप्रीत' मिल ही गई और अब बहुत जल्द दोनों दुनिया को फिर से साथ साथ दिखेंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं!
विज्ञापन

2 of 6
Ram Rahim singh
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जीवन पर दर्शकों को बायोपिक देखने को मिल सकती है। अदाकारा राखी सावंत के भाई निर्देशक राकेश सावंत गुरमीत राम रहीम के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant
सुनने में आ रहा है कि राखी सावंत इस फिल्म में हनीप्रीत का किरदार निभाएंगी। इस बात की पुष्टि करने के लिए कई बार राखी सावंत से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने व्यस्तता के चलते फोन अटेंड नहीं किया। फिल्म में जाने माने अदाकार रजा मुराद राम रहीम की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। निर्देशक राकेश सावंत ने राम रहीम की भूमिका के लिए रजा मुराद को अप्रोच किया है।

4 of 6
raza murad
‘अमर उजाला’ के साथ खास बातचीत में खुद रजा मुराद ने इस बात की पुष्टि की है। रजा मुराद ने बताया कि राखी सावंत के भाई राकेश सावंत गुरमीत राम रहीम पर फिल्म बना रहे हैं। रजा मुराद ने कहा कि कल ही उन्हें राकेश सावंत का फोन आया है। राकेश सावंत ने राम रहीम का किरदार निभाने के लिए उन्हें अप्रोच किया है। हालांकि उन्होंने सोचने के लिए एक-दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

5 of 6
Ram Rahim - फोटो : File Photo
रजा मुराद के अनुसार फिल्म करने को लेकर ऐसी कई बातें हैं जो उन्हें सोचने के लिए मजबूर कर रही हैं। वे इस किरदार को लेकर असमंजस में हैं। अभी यह मुद्दा ताजा है। इस पर इतनी जल्दी फिल्म बनने जा रही है। अगर किसी पर फिल्म बनाई जा रही है तो यह जरूरी होता है कि पहले उसके परिवार के साथ संपर्क किया जाए। दूसरी बात यह है कि बेशक कोर्ट का फैसला राम रहीम के विरुद्ध आया है, मगर किसी के निजी जीवन में झांकना कहां तक उचित है यह सोचने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरमीत राम रहीम
रजा मुराद ने कहा कि अगर वे यह रोल करते हैं तो काफी सोच-समझ कर करेंगे, क्योंकि बेशक राम रहीम को जेल हो गई है, लेकिन यह भी सही है कि अभी भी राम रहीम के भक्त कम नहीं हैं। वे राम-रहीम के निजी जीवन से संबंधित कोई काम कर उनके भक्तों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। ऐसे दृश्यों से गुरेज करेंगे जिनसे राम रहीम के भक्तों व पारिवारिक सदस्यों को तकलीफ हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें