आज सवेरे करीब एक घ्ांटा हुई बारिश ने शहर का हाल इतना बेहाल किया कि सड़कें जल-थल हो गईं। इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर तो घुटनों तक पानी खड़ा हो गया। बेचारे इस आदमी को देखिए, काम पर जाना है और सड़क पर बारिश का इतना पानी कि रेहड़ी को निकालना मुश्किल हो रहा। देखिए कितना पानी खड़ा है सड़क पर, सीटीयू की बस के पहिए तक डूबे हुए हैं। यूटी प्रशासन ने कई सालों की मेहनत के बाद काफी पैसा लगाकर ये पुल बनवाया है और इसके हालात देखिए इतने बदतर हैं। ये बच्चा बेचारा, जूते निकाल कर हाथ में ही ले चला, ये सोचकर कि कहीं गीले न हो जाएं।