Pics: जब चंडीगढ़ का हो ऐसा नजारा तो क्यों शिमला और मनाली जाना
Sun, 08 Jan 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
घनेकाले बादलों से हुई दिन की शुरूआत
- फोटो : अमर उजाला
घनेकाले बादलों से दिन की शुरूआत हुई और उसके बाद झमाझम बारिश ने चंडीगढ़ के लोगों को शिमला का फील करवा दिया, देखिए
घनेकाले बादलों से हुई दिन की शुरूआत
- फोटो : अमर उजाला
बीते पांच दिनों से ही यहां न कोहरा नजर आ रहा था और न ठंड का नामो-निशान था। कई दिन से कड़क धूप निकल रही थी।
घनेकाले बादलों से हुई दिन की शुरूआत
लेकिन कल सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही थी। जिसके बाद शाम को बाकी की कसर सर्द हवाओं के साथ बारिश ने पूरी कर दी।
घनेकाले बादलों से हुई दिन की शुरूआत
हालांकि इस बदले हुए मौसम का भी लोग जमकर लुत्फ उठाते और बारिश में टहलते नजर आए।
मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग से जानकारी के मुताबिक बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रह सकता है। इस दिन भी बारिश और पूरे दिन बादल छाने के आसार हैं।
मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान नीचे आएगा। माना जा रहा है कि इससे कड़ाके वाली ठंड आ सकती है।