वैष्णो देवी भक्तों को बड़ी सुविधा देते हुए रेलवे ने सीधे वैष्णो देवी तक 6 ट्रेनें दौड़ा दी हैं। एक सितंबर से इनकी शुरूआत हो गई है। पढ़िए ट्रेनों की सूची। रिपोर्टः कमल सिंह, पानीपत
विज्ञापन
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
2 of 7
ये ट्रेनें पानीपत रेलवे स्टेशन से शुरू हुई हैं। यहां से 6 ट्रेनें अभी तक जम्मू के लिए ही दौड़ती थीं, जो अब कटरा तक जाएंगी। रेलवे का दावा है कि इससे मां के भक्तों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
3 of 7
बता दें कि इससे पहले पानीपत से कटरा की तरफ जाने वाली दो ट्रेनें उत्तर संपर्क क्रांति और जम्मूमेल रोजाना दौड़ती है। जबकि स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार और वीरवार को छोड़कर सप्ताह में अन्य दिन कटरा की तरफ जाती है।
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
5 of 7
दिल्ली रेलवे मंडल के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि रेलवे की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को कटरा तक कर दिया है। नवरात्रों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे रेलयात्रियों को माता वैष्णो के दर्शन करने में सुविधा प्रदान होगी।
विज्ञापन
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
6 of 7
अजय कहते हैं कि सैकड़ों भक्त श्री माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। इन्हें जम्मू पहुंचने के बाद बस या अन्य साधनों के माध्यम से कटरा के लिए जाना पड़ता था। लेकिन अब वैष्णो भक्तों को ट्रेन सीधे कटरा तक ले जाएगी। इससे रेलयात्रियों को सुविधा प्रदान होगी और समय की बचत होगी।
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
7 of 7
रेलयात्रियों जय भगवान, अमन, कुलदीप और सुखदीप ने रेलवे की ओर से उठाए इस कदम सराहना करते हुए कहा कि ट्रेन को सीधे कटरा तक चलाने से लोगों को काफी सुविधा प्रदान होगी। रेलयात्रियों को यहां वहां भटकना नहीं पड़ेगा। पहले जम्मू के बाद कटरा के लिए बसों के माध्यम से जाना पड़ता था।