फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये किसके आगे हाथ जोड़ रहे हैं राहुल गांधी? तस्वीरें

Thu, 30 Apr 2015 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
वापस दिल्ली जाने के लिए राहुल गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एंट्री गेट पर उन्होंने किसी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। यह देख सब हैरान रह गए। आप भी देखिए।
विज्ञापन

ये किसके आगे हाथ जोड़ रहे हैं राहुल गांधी? तस्वीरें

2 of 7
पता चला कि राहुल गांधी एंट्री गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों का अभिवादन कर रहे थे। उसके बाद भी हवाई जहाज तक पहुंचने तक राहुल गांधी ने हर मिलने वाले का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विज्ञापन

ये किसके आगे हाथ जोड़ रहे हैं राहुल गांधी? तस्वीरें

3 of 7
राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर आए थे। इस दौरान वे चंडीगढ़ में रुके। हालांकि उन्हें अमृतसर जाना था, लेकिन संसद सत्र के चलते उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। इसलिए वे चंडीगढ़ से ही लौट गए।

ये किसके आगे हाथ जोड़ रहे हैं राहुल गांधी? तस्वीरें

4 of 7
राहुल के लौटने की खबर मिलते ही कांग्रेस के कई राजनेता उन्हें सी-ऑफ करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। उनमें अंबिका सोनी, शकील अहमद और पंजाब के विपक्ष के नेता बलराम जाखड़, नगर निगम के पूर्व मेयर रविंद्र पाल सिंह पाली और जिला कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की शामिल रहे। पाली और लक्की ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

ये किसके आगे हाथ जोड़ रहे हैं राहुल गांधी? तस्वीरें

5 of 7
वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने पत्रकारों से भी बात की। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी मेक-इन-इंडिया की बात करते हैं, लेकिन पंजाब के एक किसान से ज्यादा कोई भी मेक-इन-इंडिया नहीं कर सकता, जिसने देश को खाद्यान्न सुरक्षा दी। क्या गरीबों द्वारा किया गया काम मेक-इन-इंडिया नहीं है।
विज्ञापन

ये किसके आगे हाथ जोड़ रहे हैं राहुल गांधी? तस्वीरें

6 of 7
राहुल ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की हर हाल में मदद की जानी चाहिए क्योंकि वे देश की रीढ़ हैं। देश के लिए किसानों से ज्यादा मेहनत और कोई नहीं करता। उन्होंने किसानों की बातें सुनीं और उनका दर्द समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किसके आगे हाथ जोड़ रहे हैं राहुल गांधी? तस्वीरें

7 of 7
राहुल ने बताया कि अब वह महाराष्ट्र जाएंगे। वहां विदर्भ के अमरावती डिवीजन में तीस अप्रैल को पंद्रह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इसका मकसद किसानों की समस्याओं को उजागर करना है। विदर्भ में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें