खुद को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पीए बताने वाले शख्स को पुलिस ने एक होटल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 of 7
Rahul Gandhi's Fake PA
पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे साथियों समेत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान परमिंदर सिंह तूर निवासी फ्लैट नंबर-511, एटीएस सोसायटी, डेराबस्सी के रूप में हुई। वह मूलरूप से गांव नगला, जिला फतेहाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 7
Rahul Gandhi's Fake PA
जांच अधिकारी एएसआई फूलचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस पायलट में गनमैनों के साथ घूम रहा है। वह खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर लोगों से उनके काम करवाने का आश्वासन देकर पैसे ऐंठता है। पुलिस ने वीआईपी रोड पर स्थित होटल व्हिसपरिंग में छापेमारी कर आरोपी परमिंदर सिंह को उसके गनमैनों के साथ धर दबोचा। थाने में परमिंदर ने अपना गुनाह कबूल किया।
4 of 7
Rahul Gandhi's Fake PA
पुलिस को आरोपी परमिंदर के कब्जे से दिल्ली नंबर की एक रेंज रोवर कार, पुलिस पायलट बत्ती लगी क्रीम रंग की स्कार्पियो कार, वायरलेस सेट व भारी मात्रा में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी हथियार बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि आरोपी ने स्कार्पियो पर तिरंगा झंडा लगा रखा था, ताकि उस पर किसी को शक न हो।
विज्ञापन
5 of 7
Rahul Gandhi's Fake PA
गुलमोहर सोसायटी में गनमैन शराब पीकर मचाते थे शोर
जानकारी के मुताबिक, आरोपी परमिंदर अपने गनमैनों के साथ गुलमोहर सोसायटी के फ्लैट नंबर-360 में रहता था, जो प्रॉपटी डीलर राजा सिंह ने किराए पर दिलवाया था। राजा सिंह ने बताया कि यहां पर उसने 5 महीने बिताए, लेकिन किराया न देने की सूरत में फ्लैट मालिक ने उसका सामान बाहर फेंक दिया, जिसके बाद वह एटीएस सोसायटी में चला गया।
विज्ञापन
6 of 7
Rahul Gandhi's Fake PA
राजा सिंह ने बताया कि परमिंदर तूर ने फ्लैट किराए पर लेने के लिए संपर्क किया तो उसने खुद को राहुल गांधी का पीए बताते हुए सरकारी काम करवाने का भरोसा दिया था। दूसरी ओर, सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष सुषमा शर्मा के पति प्रमोद शर्मा ने बताया कि परमिंदर तूर के गनमैन शराब के नशे में सोसायटी में लाल बत्ती वाली स्कार्पियो कार का सायरन ऊंची आवाज में बजाकर रातभर घूमते रहते थे, जिससे परेशान होकर रेजीडेंट्स ने शिकायत तक दर्ज करवाई थी।
आरोपी के कब्जे से पुलिस को ये सामान हुआ बरामद
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चार लाख रुपये की नगदी के अलावा .32 बोर की एक रिवाल्वर, 10 कारतूस, 5 मोबाइल फोन और विदेशी करेंसी बरामद हुई है, जिसको कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।