फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Parineeti Engagement: इस दिन होगी राघव-परिणीति की सगाई, 150 लोगों को भेजा गया न्योता

Tue, 09 May 2023 06:23 PM IST
ajay kumar एएनआई, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राघव-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द सगाई करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों 13 मई शनिवार को दिल्ली में सगाई करेंगे। समारोह में लगभग 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। राघव और परिणीति दिल्ली रवाना हो चुके हैं।इसी के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रहीं अटकलों पर भी विराम लग गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
समारोह में राजनीति और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव चड्ढा लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़े हैं और लंबे समय से दोस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
परिणीति और राघव एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। हाल ही में परिणीति और राघव मोहाली में क्रिकेट मैच देखने पहुंचे थे। स्टेडियम में परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे भी लगे थे। इस पर परिणीति भी हैरान रह गईं थीं।

4 of 5
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हैं। दोनों को डिनर के बाद रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। वहीं आम आदमी पार्टी के एक राज्यसभा सांसद ने भी दोनों को बधाई दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : फाइल
इस फिल्म में दिखेंगी परिणीति
परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'चमकीला' में अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ दिखेंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो लोकप्रिय पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें