अमर उजाला
Mon, 8 May 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि चंडीगढ़ शिवालिक माउंटेन रेंज से जुड़ा है। इसमें शिव जी का नाम है और शहर का नामकरण माता चंडी देवी के नाम पर हुआ है।
उन्होंने कहा कि ये दोनों शक्ति और सामर्थ्य के प्रतीक हैं। यही वजह है कि चंडीगढ़ में वायुसेना का विरासत केंद्र बनाया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए चंडीगढ़ से ज्यादा उपयुक्त जगह और कोई दूसरी नहीं हो सकती थी।
उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले वायुसेना विरासत केंद्र का प्रस्ताव एयर चीफ मार्शल लेकर आए थे।
परिवार संग ऋषिकेश पहुंचे एक्टर संजय मिश्रा, गंगा पूजा में हुए लीन