अकसर सुर्खियों में रहने वाली राधे मां अमृतसर पहुंची। यहां आज सवेरे उन्होंने श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेका। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से एक राज साझा किया।
विज्ञापन
2 of 6
अमृतसर में राधे मां
बुधवार को राधे मां जैसे ही श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची तो उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। भारी संख्या उनके भक्त एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए आ गए। उन्होंने आज सवेरे श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। सेवादार टली बाबा ने बताया कि राधे मां श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के बाद श्री दुर्ग्याना मंदिर भी जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
Radhe maa
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। जिसमें उन्होंने अमृतसर आने का कारण बताया और अपने दिल का एक राज उनसे साझा किया। राधे मां ने बताया कि वह अभिनेत्री डॉली बिंद्रा द्वारा अदालत में दायर केस का फैसला अपने पक्ष आने के चलते श्री हरमिंदर साहिब में शुक्र जताने आई थीं। मुझे परमात्मा पर अटूट विश्वास है और पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेगा। इसलिए गलत आरोपों से वह विचलित नहीं होती हैं।
4 of 6
राधे मां
इस मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा तो राधे मां ने बताया कि उन्हें राजनीति से कोई मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ परमपिता परमेश्वर पर विश्वास है। इसलिए इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे भगवान की भक्ति में तल्लीन हैं और इसी में खुश हैं। उन्होंने अब किसी और चीज की चाहत नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
राधे मां
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मशहूर अदाकारा और बिग बॉस सीजन चार में प्रतिभागी रही डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर आरोप लगाया था वह धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। डॉली ने राधे मां पर नव युवक-युवतियों पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का भी आरोप जड़ा था और उनके खिलाफ आवाज उठाने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
डॉली बिंद्रा ने मुंबई पुलिस व पंजाब पुलिस के बाद यूटी पुलिस को शिकायत की थी कि राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर के इशारे पर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। बिंद्रा ने आरोप लगाया था कि राधे मां ने करीब 25 वर्षीय नीतेश नामक युवक के साथ उन पर यौन संबंध बनाने का दबाव डाला था। राधे मां के इशारे पर नीतेश ने उनके शरीर को छूने और उन पर गिरने का प्रयास किया था।